अश्विनी चौबे बोले- नागरिकता संशोधन कानून से मजबूत होगा सर्वधर्म समभाव, एक्ट इज परफेक्ट Muzaffarpur News

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के संवाद में सीएए एनआरसी व जनसंख्या विस्फोट पर हुई चर्चा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बोले- नहीं जाएगी नागरिकता।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Jan 2020 10:44 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 10:44 PM (IST)
अश्विनी चौबे बोले- नागरिकता संशोधन कानून से मजबूत होगा सर्वधर्म समभाव, एक्ट इज परफेक्ट Muzaffarpur News
अश्विनी चौबे बोले- नागरिकता संशोधन कानून से मजबूत होगा सर्वधर्म समभाव, एक्ट इज परफेक्ट Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून से किसी भी मुसलमान की नागरिकता नहीं जाएगी। यह एक्ट बिल्कुल परफेक्ट है। इससे हमारी भारतीय सभ्यता व संस्कृति का जो मूल भाव है सर्वधर्म समभाव वह मजबूत होगा। ये बातें केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहीं। वे राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ललित नारायण मिश्रा, कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट परिसर में सीएए, एनआरसी व जनसंख्या विस्फोट पर संवाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नए कानून से मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है। किसी के बहकावे में आकर कानून व्यवस्था को तोडऩे तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान करने वाले को कानून दंडित करेगा। भारत में अल्पसंख्यक जितने सुरक्षित हैं उतने पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में नहीं हैं। 

नेहरू-लियाकत समझौता का उल्लंघन : नीतीश मिश्रा 

भाजपा उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि नागरिकता कानून में पहली बार नहीं आठ बार पहले भी संशोधन हो चुका है। लेकिन, कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेकने तथा आतंकवाद पर पूरी दुनिया से अलग-थलग पड़ चुके पाकिस्तान को मदद करने के लिए हंगामा कर रहे और भोली-भाली जनता को बहका रहे हैं। नेहरू-लियाकत समझौता में था कि भारत व पाकिस्तान दोनों देश अपने यहां अल्पसंख्यक समाज को सुरक्षा व उनके मानवीय मूल्यों व मानवाधिकार की रक्षा करेंगे।

 इस समझौता का भारत में पूरा पालन हो रहा, लेकिन पाकिस्तान में ङ्क्षहदू व अन्य अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है। कांग्रेस पार्टी पर सवाल उठाया कि ननकाना साहेब गुरुद्वारे के पास हुए हमले पर चुप्पी क्यों? यह कानून जो प्रताडि़त अल्पसंख्यक हैं उनके लिए है।

घुसपैठिया छीन रहे अधिकार 

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के संगठन महामंत्री गोलोक बिहारी राय ने दावा किया कि चार करोड़ 35 लाख 59 हजार भारतीय मुसलमानों की नौकरी व पेशागत रोजगार को बांग्लादेशी घुसपैठिए खा गए। सीएए से घुसपैठियों को डरने की जरूरत है जो भारतीय मुसलमान हैं उनको डर कैसा। कहा कि कांग्रेस गठबंधन यानी यूपीए शासनकाल में तत्कालीन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने सदन में बताया था कि भारत में दस करोड़ 35 लाख 59 हजार के आसपास बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं।

 अब उनकी संख्या कितनी होगी अंदाज लगाए। यह हमारे देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर रहे हैं। देश हित में सीएए की तरह एनआरसी व जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत है। मुसलिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मो.अफजाल, पश्चिम बंगाल मानवाधिकार कार्यकर्ता प्रसून मिइत्रा ने भी सीएए को देशहित में बताया। संचालन प्रो. कुमार मृत्युंजय राकेश, धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ.कुमार शरतेंदु शेखर ने किया। इससे पहले भारत माता के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलन हुआ। 

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित 

संवाद में डॉ.हरेंद्र कुमार, प्रो.कौशल किशोर चौधरी, डॉ.सत्येंद्र कुमार सिंह टूनटून, प्राचार्य डॉ.ममता रानी, डॉ.पंकज राय, अनिल कुमार सिन्हा, डॉ.गिरिधर झा प्रफुल, अर्जुन सिन्हा, अंकज कुमार, प्रो.नारायण दास, निगम पार्षद केपी पप्पू, मनीष कुमार, देवांशु किशोर, केशव चौबे, छात्र नेता संकेत मिश्रा, रंजन साहू, प्रभात कुमार, सिद्धार्थ कुमार, दीपक तिवारी, विपुल कुमार, गौरव भारद्वाज आदि थे। 

केंद्रीय मंत्री का विधायक व कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकताओं ने एलएस कॉलेज परिसर में अभिनंदन किया। उन्होंने पार्टी नेताओं से सीएए की असलियत से अवगत कराने के लिए जनजागरण चलाने पर बल दिया। अभिनंदन करने वालों मे विधायक बेबी कुमारी, केदार गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष इंदिरा देवी, भाजपा नेता केशव चौबे, विकास गुप्ता, शशिरंजन कुमार, संजीव झा, रविरंजन उर्फ टिंकू शुक्ला, साकेत शुभम, अमरेश कुमार विपुल, अमित सिंह राठौर, कन्हैया कुमार, शंभू सिंह, हरेराम मिश्र आदि थे।

chat bot
आपका साथी