मानव श्रृंखला में टूट जाएंगे विश्व के सारे रिकाॅर्ड, कार्यकर्ता हर घर जाकर लोगों को कर रहे जागरूक

जल-जीवन-हरियाली पर आयोजित मानव श्रृंखला को लेकर जदयू नेताओं ने की तैयारी बैठक। कार्यकर्ता हर घर जाकर लोगों को जागरूक करें तथा समय से तय मार्ग पर उनको पहुंचाने में सहयोग करे।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 09:46 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 09:46 AM (IST)
मानव श्रृंखला में टूट जाएंगे विश्व के सारे रिकाॅर्ड, कार्यकर्ता हर घर जाकर लोगों को कर रहे जागरूक
मानव श्रृंखला में टूट जाएंगे विश्व के सारे रिकाॅर्ड, कार्यकर्ता हर घर जाकर लोगों को कर रहे जागरूक

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जल-जीवन-हरियाली पर 19 जनवरी को बनने वाली मानव शृंखला में पहले के तमाम रिकार्ड पीछे छूट जाएंगे। मानव शृंखला को लेकर आयोजित जदयू की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा ने कहा कि आयोजन को लेकर गांव से लेकर शहर तक में उत्साह है। कार्यकर्ता हर घर जाकर लोगों को जागरूक करें तथा समय से तय मार्ग पर उनको पहुंचाने में सहयोग करे।

पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामाजिक सुधारों के जरिए समाज में नई क्रांति लाने का साहसिक कदम उठाया है। जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य प्रो.शब्बीर अहमद ने कहा कि अगर जल है तो जीवन है और हरियाली है तो खुशहाली है।

इनकी रही भागीदारी

बैठक में जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह, वरीय नेता नरेन्द्र पटेल, शिशिर कुमार नीरज, अखिलेश सिंह, पिंकी शाही, हर्षवद्र्धन ठाकुर, सुनील पाण्डेय, जिला युवा अध्यक्ष संतोष भास्कर, अशोक झा, अजय कुमार चौधरी, तेजनारायण सहनी, दिलीप कुशवाहा, गणेश पटेल, मुकेश सहनी, दिलीप कुमार शाही, रमेश कुमार छोटन आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।  

शामिल होंगे निजी स्कूल के छात्र व शिक्षक

जल-जीवन-हरियाली को लेकर 19 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव शृंखला में निजी स्कूल के शिक्षक, छात्र, उनके अभिभावक भी शामिल होंगे। यह जानकारी देते जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ.विमल ठाकुर ने बताया कि विभिन्न स्कूल संचालकों के साथ इस संबंध में बैठक हुई है। 

chat bot
आपका साथी