VIDEO: विधवा के साथ दुष्कर्म के प्रयास पर आरोपि‍त युवक को पोल में बांधकर पीटा, मुंह में कालिख पोत गांव में घुमाया

पश्चिम चंपारण के गौनाहा थाना क्षेत्र की घटना। आरोपित युवक को पहले पोल से बांधकर पीटा फिर मुंह में कालिख और चूना पोत गांव में घुमाया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई।

By Murari KumarEdited By: Publish:Tue, 16 Jun 2020 05:30 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jun 2020 05:30 PM (IST)
VIDEO: विधवा के साथ दुष्कर्म के प्रयास पर आरोपि‍त युवक को पोल में बांधकर पीटा, मुंह में कालिख पोत गांव में घुमाया
VIDEO: विधवा के साथ दुष्कर्म के प्रयास पर आरोपि‍त युवक को पोल में बांधकर पीटा, मुंह में कालिख पोत गांव में घुमाया

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। जिला अंतर्गत गौनाहा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की आधी रात को विधवा महिला की घर में घुसकर एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। 55 वर्षीय दिव्यांग विधवा के चिल्लाने पर गांव के लोग जुटे। लेकिन बारिश और अंधेरे का लाभ उठाकर आरोपित फरार हो गया। हालांकि सुबह में गांव के लोग गोलबंद हुए और आरोपित को उसके घर से पकड़ कर बिजली के पोल में बांध दिया।

यहां देखें वीडियो

पश्चिम चंपारण में दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को इस तरह सजा दी गई pic.twitter.com/YAjV5rYAdn

— Ajit kumar (@ajitabheek) June 16, 2020

पिटाई के बाद कबूला गुनाह

करीब एक घंटे तक बंधक बनाए जाने एवं पिटाई के बाद आरोपित ने अपना अपराध कबूल किया। उसने बताया कि इसके पूर्व चार अन्य महिलाओं के साथ भी कुकर्म किया है। आरोपित के स्वीकारोक्ति की ग्रामीणों ने वीडियो बनाई। फिर उसके मुंह में काखिल और चूना पोतकर पूरे गांव में घूमा दिया।

आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित को ग्रामीणों से मुक्त करा कर थाने ले गई। थाने में पीडि़त महिला के स्वजन भी पहुंचे और आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष प्रभात समीर ने बताया कि मामले में पीडि़त महिला के स्वजनों की शिकायत पर आरोपित युवक सोनू चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी