कटरा में वृद्धा की हत्या में एक युवक गिरफ्तार

कटरा थाना क्षेत्र के ख्ागुराडीह के इस्लामपुर में वृद्धा सबीरा खातून की हत्या में नामजद आरोपित मो. अफजल को पूछताछ के बाद बुधवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं तीन अन्य आरोपितों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 May 2022 02:49 AM (IST) Updated:Thu, 26 May 2022 02:49 AM (IST)
कटरा में वृद्धा की हत्या में एक युवक गिरफ्तार
कटरा में वृद्धा की हत्या में एक युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। कटरा थाना क्षेत्र के ख्ागुराडीह के इस्लामपुर में वृद्धा सबीरा खातून की हत्या में नामजद आरोपित मो. अफजल को पूछताछ के बाद बुधवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं, तीन अन्य आरोपितों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस को इनके विरुद्ध अब तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

अफजल के विरुद्ध मिले साक्ष्य : थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि आरोपित मो. अफजल की गतिविधियां संदिग्ध थीं। इस हत्याकांड में संलिप्तता को लेकर उसके विरुद्ध साक्ष्य मिले हैं। पकड़े जाने के बाद उसके कपडे़ पर खून के निशान भी पाए गए। कपड़े की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। अफजल अपने पास हमेशा चाकू रखता था। बात-बात पर चाकू का प्रदर्शन करता था। सबीरा से उसका कई बार विवाद हुआ था। उसने पुत्र से शिकायत करने की बात कही तो उसे भी मार देने की धमकी दी थी। घटना के बाद से ही वह गांव से लापता था। वह ससुराल में छिपा था। वहां से मुंबई भागने के चक्कर में था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वह मंदबुद्धि है। गुस्सा आने पर किसी हद तक जाने को तैयार हो जाता है। हठी मिजाज का है। पुलिस पूछताछ में भी वह अक्सर अपनी बातों को बदलता रहा।

घटना में और लोगों की संलिप्तता की आशंका : घटना में एक से अधिक लोगों के शामिल होने पारिस्थितिजन्य साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। हत्या के बाद शव को बिछावन में लपेटकर गढ्डे तक घसीटकर ले जाने का साक्ष्य नहीं मिला है। बिछावन में शव को लपेटने के बाद उठाकर सौ गज दूर गढ्डे में छिपाया गया था। उसके ऊपर मिट्टी डाली गई थी। यह अकेले संभव नहीं है। पुलिस को आशंका है कि इस घटना में अन्य लोगों की भी संलिप्तता है। वह यह पता लगा रही है कि घटना में अफजल के साथ और कौन लोग थे। मृतका के पुत्र मो. गुलाब के आवेदन पर चार आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तीन अन्य की संलिप्तता के साक्ष्य नहीं मिले हैं।

ये हुई थी घटना : शनिवार की रात इस्लामपुर में वृद्धा सबीरा खातून की सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, शव को बिछावन में लपेटकर सौ गज की दूरी पर एक गढ्डे में फेंककर मिट्टंी डाल दी गई थी। हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी उसी गढ्डे से बरामद हुआ था।

chat bot
आपका साथी