भारत-नेपाल बॉर्डर से बिना वीजा भारत में प्रवेश करता विदेशी नागरिक गिरफ्तार

नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश के दौरान सीमा शुल्क कार्यालय के समीप से आव्रजन के अधिकारियों ने किया गिरफ्तार। गिरफ्तार नागरिक गिनी विसाऊ देश का है निवासी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 08:52 PM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 08:52 PM (IST)
भारत-नेपाल बॉर्डर से बिना वीजा भारत में प्रवेश करता विदेशी नागरिक गिरफ्तार
भारत-नेपाल बॉर्डर से बिना वीजा भारत में प्रवेश करता विदेशी नागरिक गिरफ्तार

रक्सौल, जेएनएन। सीमा शुल्क कार्यालय के समीप से रविवार को आव्रजन कार्यालय के अधिकारियों ने नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी रक्सौल डीएसपी सजंय कुमार झा ने दी। बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बॉर्डर पर अलर्ट किया गया।

 इस दौरान हरैया ओपी पुलिस गश्ती पर थी । सूचना मिलते ही स्थल पर पहुंच आवश्यक जानकारी लिया। बताया कि गिरफ्तार विदेशी नागरिक गिनी विसाऊ देश के सैरिया के पुत्र मेंडेस एमेनुएल नेपाल आया था। नेपाल से दिल्ली जाने के प्रयास में था।

 इस दौरान दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाली मुख्यपथ पर आव्रजन के अधिकिरियों ने जांच किया। जिसके पास भारतीय वीजा नहीं था। फिलहाल उक्त विदेशी नागरिक से सुरक्षा एजेंसियां अलग-अलग पूछताछ कर रही है। बता दें कि बीते एक फरवरी को भारत-नेपाल मैत्री पुल से चार नाइजीरियन नागरिक को नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने के दौरान भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी