क्या कोई मां इतनी क्रूर हो सकती है? नवजात के साथ एेसा किया एेसा...

एक निर्दयी मां अपने नवजात बच्चे को बीच सड़क पर फेंककर भाग खड़ी हुई। उस नवजात शिशु का कुसूर बस इतना था कि वह लड़की थी।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 12 Nov 2016 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 13 Nov 2016 10:38 PM (IST)
क्या कोई मां इतनी क्रूर हो सकती है? नवजात के साथ एेसा किया एेसा...

पटना [जेएनएन]। एक नवजात का इतना कुसूर था कि वह बेटी थी और उसे जन्म देने वाली मां ने ही उसका त्याग दिया। एक मां इतनी निष्ठुर हो गई कि वह अपने ही कलेजे के टुकड़े को रात के अंधेरे में फेंककर भाग गई। नवजात का गुनाह सिर्फ इतना था कि वह लड़की थी। मां की ममता को कलंकित और समाज को शर्मशार करने की यह घटना रानीगंज रेफरल के समीप की है।

घटना शुक्रवार शाम की फारबिसगंज के कन्हौली की है जहां किरण देवी नामक एक महिला अपने पति सुनील यादव के साथ डिलीवरी कराने रानीगंज रेफरल अस्पताल आयी थी। एएनएम बन्दना की देखरेख में किरण ने सुन्दर सी बच्ची को जन्म दिया।

बताया गया कि किरण व उसके पति को जैसे ही पता चला कि उसकी पत्नी ने बेटी जना है तो वे दोनों पति-पत्नी मायूस हो गए, क्योंकि उन्हें पहले से एक बेटा और एक बेटी है। इसके बाद रात के अंधेरे का फायदा उठाकर किरण हॉस्पिटल के पास स्थित एक चाय दुकान के पास नवजात को फेंककर भाग गयी।

नवजात बच्ची की किस्मत अच्छी थी कि उसके रोने की आवाज सुनकर आशा दीदी रीता कुमारी वहां पहुंच गई। अब वह बच्ची रीता के संरक्षण में है। रीता सहित अन्य कई लोगों ने नवजात को गोद लेने की इच्छा जाहिर की है। उधर, रानीगंज पुलिस मामले के छानबीन में जुट गयी है। पुलिस दोनों निष्ठुर मां-बाप को ढूंढ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी