Tablighi Jamaat: पश्चिम चंपारण में तब्लीगी जमात में शामिल 27 लोगों की हुई पहचान, जानिए

कुल 28 जमातियों के पश्चिम चंपारण में आने की सूचना एक की तलाश। दिल्ली गुजरात महाराष्ट्र राजस्थान और उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो जगहों पर किया गया क्वारंटाइन।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 10:08 PM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 10:08 PM (IST)
Tablighi Jamaat: पश्चिम चंपारण में तब्लीगी जमात में शामिल 27 लोगों की हुई पहचान, जानिए
Tablighi Jamaat: पश्चिम चंपारण में तब्लीगी जमात में शामिल 27 लोगों की हुई पहचान, जानिए

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। तब्लीगी जमात में शामिल 28 लोगों के पश्चिम चंपारण में शरण लेने की सूचना है। इनमें से 27 को चिह्नित किया गया है। एक का पता नहीं चल सका है। ये सभी अन्य राज्यों के हैं। उन्हें लौरिया थाना क्षेत्र के अहियारूल उलूम मदरसा तेलपुर और राजकीय प्राथमिक विद्यालय कंधवलिया के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। पुलिस की तैनाती की गई है। 

चिह्नित किए गए जमातियों में दिल्ली के 11, अलवर राजस्थान के सात, हरियाणा के तीन, असम का एक, पुणे महाराष्ट्र के दो, बोरसाद गुजरात का एक और अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का एक सहित एक अन्य जगहका है। डीएम कुंदन कुमार ने सभी जमातियों के नियमित स्वास्थ्य जांच का आदेश सिविल सर्जन को दिया है। कहा है कि यदि किसी में कोरोना का लक्षण पाया जाता है तो तुरंत सैंपल जांच के लिए भेजा जाए। एसपी निताशा गुडिय़ा ने बताया कि तब्लीगी जमात में शामिल लोगों की पहचान के लिए एक सूची राज्य मुख्यालय से आई थी। उसी आधार पर कार्रवाई की गई।

इन तारीखों में आए जमाती 

-29 फरवरी को चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस से आए थे आठ जमाती। 

-01 मार्च को चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस से आए थे 11 जमाती। 

-11 मार्च को चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस से आए थे आठ जमाती। 

-22 मार्च का अहमदाबाद से आए जमाती की चल रही तलाश।

chat bot
आपका साथी