प्रधानाध्यापिका को बनाया बंधक

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर : कांटी अंचल के विजयी छपरा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय की प्रधानाध्या

By Edited By: Publish:Tue, 20 Jan 2015 01:03 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jan 2015 01:03 AM (IST)
प्रधानाध्यापिका को बनाया बंधक

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर : कांटी अंचल के विजयी छपरा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को ग्रामीणों ने सोमवार को बंधक बनाते हुए उग्र प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि एचएम सविता कुमारी छात्रों को मिलने वाले सरकारी लाभ में घपला कर रही हैं। एक महीने से मध्याह्न भोजन भी बंद है। इसको लेकर मुखिया पति अशोक सहनी, विजय सहनी, मोहन सहनी, रघुनाथ सहनी, रमेश सहनी, जितेन्द्र सहनी, राजा सहनी, महेश सहनी सहित अन्य लोग विद्यालय पहुंचे। जानकारी मांगने पर एचएम ने कोई भी संचिका व जानकारी देने से इंकार कर दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने विद्यालय परिसर में ही एचएम को बंधक बना लिया। हंगामा करने लगे। सूचना पर अहियापुर पुलिस एवं बीओ प्रेम कुमार पहुंचे। दोनों ने मामले की जांच कर नियमसंगत कार्रवाई करने का आश्वासन लोगों को दिया। इसके बाद वे शांत हुए।

ग्रामीणों का आरोप

- विद्यालय में समय से नहीं आना, आने के बाद छात्रों को पढ़ाने में रुचि नहीं लेना।

- छात्रवृत्ति एवं पोशाक राशि वितरण में मनमानी, फर्जी हस्ताक्षर कर राशि हड़पना।

- निजी विद्यालय में पढ़ने वालों को राशि उपलब्ध कराना। 700 के जगह 300 रुपये देकर हस्ताक्षर लेना।

- बैंक में खाता खोलने के नाम पर सभी छात्रों से 200 रुपये वसूली कर अकाउंट नहीं खोलवाना।

- मध्याह्न भोजन एक महीने से बंद होना। 16 जनवरी को गलत तरीके से रजिस्टर में राशि वितरण दर्शाना।

'विद्यालय में 523 छात्रों का नामांकन है। इसमें 75 फीसद उपस्थित रहने वाले छात्रों को ही सरकारी लाभ दिया जा रहा है। वर्ग प्रथम एवं दूसरे वर्ग के छात्रों की पोशाक राशि उपलब्ध नहीं हुई है। 56 हजार 500 रुपये सरकार से उपलब्ध हुआ है। इसे वर्ग 6, 7 एवं 8 के प्रति छात्र को 700 रुपये मिलना है। इसमें 300 रुपये मिल चुके हैं। आरोप बेबुनियाद है।'

सविता कुमारी, प्रधानाध्यापिका

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय

विजयी छपरा, कांटी अंचल

---

chat bot
आपका साथी