वार्ता के बाद बैंक हड़ताल पर होगा निर्णय

जासं, मुजफ्फरपुर : बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आगामी हड़ताल के पूर्व 27 व 28 को मुंबई में प्रब

By Edited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 05:20 PM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 05:20 PM (IST)
वार्ता के बाद बैंक हड़ताल पर होगा निर्णय

जासं, मुजफ्फरपुर : बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आगामी हड़ताल के पूर्व 27 व 28 को मुंबई में प्रबंधन व यूनियन की अलग अलग बैठक है। इस बैठक में 25 फीसद तक वेतन वृद्धि की लंबित मांग पर चर्चा होगी। इस बातचीत के नतीजे पर प्रस्तावित हड़ताल निर्भर करेगी। यह जानकारी नेशनल फेडरेशन ऑफ एसबीआइ एससी/एसटी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार ने दी। वे रविवार को स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन मुजफ्फरपुर कार्यालय में अपने अभिनंदन समारोह में 'दैनिक जागरण' से बातचीत कर रहे थे। फेडरेशन के अध्यक्ष जवाहर चौधरी ने समारोह का संचालन किया। उप महासचिव टुनटुन बैठा ने अध्यक्षता की। दोनों ने सुरेश कुमार के जुझारू व्यक्तित्व एवं नेक इंसान होने की चर्चा की। अन्य वक्ताओं में मिथिलेश कुमार सिंह, अनिल यादव, मो. शकील अहमद 'नेता जी' आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि बैंक हड़ताल के दौरान प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर थे। अब वे आ गए हैं और उन तक लंबित वेतन समझौते का मुद्दा लाने का प्रयास किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि बैंकिंग उद्योग में दलित अधिकारियों एवं कर्मियों के आरक्षण पर बैकलॉग बरकरार है। इस बाबत बैंक प्रबंधन नियमों की अवहेलना कर रही है। कहा कि कर्मियों के मान-सम्मान का संघर्ष हमेशा जारी रहेगा। मुजफ्फरपुर क्षेत्र में भी कर्मियों के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

---

chat bot
आपका साथी