स्वच्छ मुंगेर बनाने में निगम प्रशासन को सहयोग करें आम लोग : मेयर

मुंगेर । नगर भवन में नगर निगम आइटीसी सुनहरा मिशन और नीड्स संस्था के सौजन्य से शुक्रवार क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 10:10 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 10:10 PM (IST)
स्वच्छ मुंगेर बनाने में निगम प्रशासन को सहयोग करें आम लोग : मेयर
स्वच्छ मुंगेर बनाने में निगम प्रशासन को सहयोग करें आम लोग : मेयर

मुंगेर । नगर भवन में नगर निगम, आइटीसी सुनहरा मिशन और नीड्स संस्था के सौजन्य से शुक्रवार को भारत छोड़ो आंदोलन के वर्षगांठ पर गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वच्छता जागरुकता को लेकर नुक्कड़ नाटक मंचन किया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन मेयर रुमाराज और नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खुले में शौच से मुक्ति ,कचरे का समुचित प्रबंधन, सिगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, जल संचय आदि के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क का उपयोग एवं दो गज की शारीरिक दूरी बनाए रखने के संबंध में भी शहरवासियों को जानकारी दी गई। मेयर रुमाराज ने कहा कि स्वच्छ मुंगेर, स्वस्थ मुंगेर ही हमारा लक्ष्य है। इसके लिए नगर निगम कृत संकल्पित है। नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कचरा का उठाव करवाया जा रहा है। सूखा एवं प्लास्टिक कचरे के निष्पादन पर बीते दिनों सशक्त स्थाई समिति की बैठक में विचार विमर्श किया गया। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील किया कि स्वच्छ मुंगेर बनाने में सहयोग करें। यत्र तत्र कचरे नहीं फेंके। स्वच्छता अभियान के बारे में आस पास के लोगों को भी जागरुक करें। नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता एप बनाया गया है। इस एप की खासियत है कि कोई भी शहरवासी आसपास के स्वच्छता से संबंधित शिकायत को लोड कर नगर निगम प्रशासन को जानकारी दे सकते हैं। उस शिकायत को नगर निगम प्रशासन दूर करने का प्रयास करेगा। इस एप का प्रशिक्षण नुक्कड़ नाटक के समापन के बाद उपस्थित वार्ड सचिव एवं सुपरवाइजर को दिया गया, ताकि उनके द्वारा शहरवासियों को इस एप के उपयोग के बारे में जानकारी दी जा सके। उन्होंने बताया कि इस एप में जीपीएस सिस्टम लगा रहने से देश के कोई भी जगह के स्वच्छता की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जहां की शिकायत होगी। उस क्षेत्र के नगर निगम प्रशासन को वह शिकायत प्राप्त हो जाएगी। इस अवसर पर नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी , आइटीसी सुनहरा मिशन से राहुल कुमार समेत काफी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी