नीतीश सरकार की नीति और नियत दोनों खराब : सांसद

मुंगेर । लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिस पासवान और लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सां

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 09:24 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:06 AM (IST)
नीतीश सरकार की नीति और नियत दोनों खराब : सांसद
नीतीश सरकार की नीति और नियत दोनों खराब : सांसद

मुंगेर । लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिस पासवान और लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सूरज सिंह उर्फ सूरजभान सिंह ने बुधवार को जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के लोजपा प्रत्याशी दुर्गेश सिंह के पक्ष में खंडबिहारी स्थित बेसिक स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को तीन बार मौका दिया, लेकिन उन्होंने बिहार के विकास के लिए कुछ नहीं किया। लोजपा की प्राथमिकता है - बिहार फ‌र्स्ट बिहारी फ‌र्स्ट। हमारी पार्टी इसी विजन पर काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिस पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार के पंद्रह साल के शासनकाल में बिहार का बुरा हाल हो गया है। सात निश्चय योजना और शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर गई है। उद्योग बंद पड़े हैं, रोजगार के लिए युवा परेशान हैं, लेकिन सरकार चलाने के लिए जो नीति और नियत होनी, चाहिए वह इस सरकार में नहीं है। इनकी नीति और नियत दोनों ही खराब है। बिहार की अस्मिता की रक्षा के लिए मान सम्मान को लेकर हम बिहार फ‌र्स्ट बिहारी फ‌र्स्ट के साथ आगे आए हैं। दोनों नेताओं ने लोजपा प्रत्याशी दुर्गेश सिंह को विजयी बनाने की अपील की।

chat bot
आपका साथी