रेल कारखाना के भविष्य के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं : सपा

जमालपुर (मुंगेर)। जमालपुर रेल कारखाना इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। वर्तमान केंद्र और

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2020 05:20 PM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2020 05:20 PM (IST)
रेल कारखाना के भविष्य के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं : सपा
रेल कारखाना के भविष्य के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं : सपा

जमालपुर (मुंगेर)। जमालपुर रेल कारखाना इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार कारखाना के अस्तित्व को समाप्त करने की साजिश कर रही हैं। जिसे समाजवादी के कार्यकर्ता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये बातें सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने शनिवार को नगर भ्रमण के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह एनडीए गठबंधन की सरकार है। ऐसे में जमालुपर रेल कारखाना के विकास के लिए कौन कौन से कदम उठाए गए, यह सवाल स्थानीय सांसद और विधायक से पूछा जाना चाहिए। विधानसभा चुनाव में जब जनता कारखाना के विकास को मुद्दा बनाएगी, जन प्रतिनिधियों से सवाल पूछेगी, तभी कारखाना का अस्तित्व बच सकेगा। सपा जिलाध्यक्ष ने इसको लेकर प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष आदि को पत्र लिखा है। इस अवसर पर रंजीत यादव, मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति, जमालपुर नगर मीडिया प्रभारी कुमार प्रभाकर , शंभूशंकर, सत्यजीत पासवान, सुमित कुमार, गुंजन यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी