रेल निजीकरण के खिलाफ यूनियन ने चलाया अभियान

मुंगेर । रेल बचाओ देश बचाओ के नारे के साथ मेंस यूनियन के शाखा अध्यक्ष विश्वजीत कुमार के नेत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 07:34 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 07:34 PM (IST)
रेल निजीकरण के खिलाफ यूनियन ने चलाया अभियान
रेल निजीकरण के खिलाफ यूनियन ने चलाया अभियान

मुंगेर । रेल बचाओ देश बचाओ के नारे के साथ मेंस यूनियन के शाखा अध्यक्ष विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान मेंस यूनियन के सदस्यों ने कारखाना के विभिन्न शॉपों का भ्रमण किया।

इधर कारखाना में पदभ्रमण करते हुए शाखा मंत्री मनोज कुमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्यजीत कुमार, केंद्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद यादव, संयुक्त शाखा मंत्री ओम प्रकाश साव, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार ओझा ने रेलकर्मियों को केंद्र सरकार की रेल विरोधी नीतियों से अवगत कराया। यूनियन नेताओं ने कहा कि रेल देश की जीवन रेखा है। रेल को ही निजी कंपनियों के हाथ में सौंपने की साजिश की जा रही है। रेलवे के निजीकरण का असर रेल कर्मियों के साथ देश के आम नागरिकों पर पड़ेगा। अगर आम जनता और रेलकर्मी सरकार के निर्णय का विरोध नहीं करेंगे, तो भारतीय रेल का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। इसलिए यूनियन देश में सबसे अधिक रोजगार देने वाले भारतीय रेल के अस्तित्व की सुरक्षा देने के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है। केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्यजीत ने रेल कर्मियों से आह्वान किया कि निजी करण एवं कारखाना में वर्क लोड देने सहित कई स्थानीय मुद्दों के सवाल पर अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए होने वाले मोटरसाइकिल जुलूस को सफल बनाएं। इस अवसर पर अनिल प्रसाद यादव, शैलेंद्र कुमार, दीपक कुमार सिन्हा, रंजीत रंजीत कुमार सिंह, गोपाल, विपिन, अर्जुन सिंह, टुनटुन कुमार, राजेंद्र प्रसाद यादव, ज्योतिष कुमार, मु. रिजवान, मु. बहाउद्दीन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी