नहीं रहे समाजसेवी प्रभाषचंद्र यादव

मुंगेर। समाजसेवी कुमार प्रभाषचंद्र यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. यादव के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 06:29 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:29 PM (IST)
नहीं रहे समाजसेवी प्रभाषचंद्र यादव
नहीं रहे समाजसेवी प्रभाषचंद्र यादव

मुंगेर। समाजसेवी कुमार प्रभाषचंद्र यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. यादव के भतीजा राजद नेता सह जिला पार्षद मंटू यादव हैं। वे 1985 में तारापुर से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके थे। सरकारी ठेकेदार के रूप में इलाके में उनकी पहचान थी। सामाजिक कार्यो में उनकी गहरी रुचि थी।

उम्र के लगभग 75 वर्ष में भी चलायमान रहे। विगत 18 अक्टूबर को बाथरूम में गिरने से उनका ब्रेन हेमरेज हो गया था। भागलपुर के ग्लोकल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां रविवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष रामचरित्र मंडल, पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, पूर्व विधायक गणेश पासवान, पूर्व विधायक डॉ. सियाराम राय, जिला पार्षद संजय कुमार, विनोद कुमार, ब्यूटी विश्वास, अनिल वैद्य, भाजपा प्रवक्ता जयराम विप्लव, कुमार प्रणय, कांग्रेस नेता विजयालक्ष्मी, अरुण कुमार यादव, अधिवक्ता हरेकृष्ण वर्मा, नरोत्तम कुमार यादव, रमन सिंह, शशि कुमार सुमन, सीमा कुमारी, विजय यादव, योगेंद्र मंडल, मिथिलेश कुमार सिंह, चंदर सिंह राकेश, जयकृष्ण सिंह, सदरूज्ज्मा, कलीमुद्दीन, रफीउज्जम्मा, मु. अब्बास, गोपाल कृष्ण वर्मा, निर्मल सिंह, अभिराम चौधरी, प्रदीप भगत, मनोज सिंह, चंद्रशेखर कापरी, योगेश्वर गोस्वामी आदि ने शोक संवेदना प्रकट की।

chat bot
आपका साथी