शहर में 6.80 करोड़ की लागत से तैयार होगा खेल भवन व व्यायामशाला

मुंगेर। शहर के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। अब शहर में 6.80 करोड़ की लागत खेल भवन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Sep 2019 06:55 PM (IST) Updated:Thu, 05 Sep 2019 06:55 PM (IST)
शहर  में 6.80 करोड़ की लागत से तैयार होगा खेल भवन व व्यायामशाला
शहर में 6.80 करोड़ की लागत से तैयार होगा खेल भवन व व्यायामशाला

मुंगेर। शहर के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। अब शहर में 6.80 करोड़ की लागत खेल भवन एवं व्यायामशाला का निर्माण किया जाएगा। इस भवन में खिलाड़ियों के लिए कुश्ती, कबड्डी, ताइक्वांडो, मार्शल आर्ट, टेबुल टेनिस के साथ-साथ व्यायामशाला हॉल में उपकरण तथा एरोबिक एक्साईज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा खेल भवन के द्वितीय तल पर जिला खेल पदाधिकारी का कार्यालय, कॉफ्रेंस हॉल प्रसाधन आदि की व्यवस्था होगी। राज्य सरकार ने इसके निर्माण की स्वीकृति दे दी है।

डीएम राजेश मीणा ने कहा खेल भवन एवं व्यायामशाला के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। एक जगह जमीन देखी गई वह जमीन विवादित होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। उन्होंने कहा भवन के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही जमीन चिन्हित कर निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा।

बिहार राज्य भवन निगम लिमिटेड के उप महाप्रबंधक आशुतोष कुमार ने कहा कि खेल भवन व व्यायामशाला निर्माण के लिए 160 फीट लंबा और 140 फीट चौड़ी भूमि की आवश्यकता है। भूमि उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। जमीन उपलब्ध होती है तो दुर्गा पूजा पहले निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। कहा कहा कि खेल भवन तीन मंजिला होगा भवन में रैन हार्वेस्टिंग की सुविधा भी होगी।

chat bot
आपका साथी