दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का दिया मूल मंत्र

मुंगेर। कन्या मध्य विद्यालय हाथीनाथ असरगंज के प्रांगण में मुखिया संघ अध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार रंजन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 09:07 PM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 09:07 PM (IST)
दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का दिया मूल मंत्र
दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का दिया मूल मंत्र

मुंगेर। कन्या मध्य विद्यालय हाथीनाथ असरगंज के प्रांगण में मुखिया संघ अध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार रंजन की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने कहा कि अनुशासन जीवन में सफलता दिलाती है। खासकर विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व होता है। वहीं मुखिया संघ अध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार रंजन ने कहा कि विद्यार्थी जीवन एक तपस्या की तरह होती है। जिसमें तप कर आप योग्य बनते है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने का मूल मंत्र दिया। मौके पर सेवा निवृत्त शिक्षक रवींद्र कुमार, लक्ष्मी प्रसाद यादव, वरीय शिक्षिका कुमारी राधा रानी, अमरेंद्र कुमार सिंह, पुष्पा कुमारी, अंजू कुमारी, रीता कुमारी, स्नेहलता कुमारी, रेणु कुमारी तथा अराधना कुमारी उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी