संविधान और आरक्षण बचाने के लिए महागठबंधन को दें समर्थन : जयप्रकाश

संवाद सहयोगी जमालपुर (मुंगेर) देश का संविधान बचाने के लिए महागठबंधन की सरकार बनना जरू

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 09:59 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 09:59 PM (IST)
संविधान और आरक्षण बचाने के लिए महागठबंधन को दें समर्थन : जयप्रकाश
संविधान और आरक्षण बचाने के लिए महागठबंधन को दें समर्थन : जयप्रकाश

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : देश का संविधान बचाने के लिए महागठबंधन की सरकार बनना जरूरी है। उक्त बातें मुंगेर संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने कही। सांसद ने कहा कि नीतीश, मोदी के शासन में ना तो देश सुरक्षित है, ना ही संविधान और ना ही आरक्षण। इसलिए आम आवाम की आवाज में भाजपा भगाओ आरक्षण बचाओ नारे व उद्देश्य के तहत महागठबंधन चुनाव लड़ रही है। जयप्रकाश ने जहांगीरा में आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को साजिश के तहत मोदी सरकार ने जेल में बंद किया है। फिर भी लालू बाद हमेशा कायम रहेगा। मुंगेर से महागठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिला कर लालू के हाथ को मजबूत करें। सांसद ने नौलक्खा, सफियाबाद, दौलतपुर, जुबली बेल, छोटी केशोपुर, जहांगीरा, फुल्का आदि में जन संपर्क अभियान चलाया। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, मंटू यादव, शिशिर कुमार लालू, मनीष कुमार यादव, पंकज यादव, विनय यादव, नवीन पाल, सौरभ पासवान, संजीव, आदित्य पाल, बमबम यादव, सुभाष वर्मा, मोहित श्रीवास्तव, विकास पंडित, रवि पासवान, गिरधारी पासवान, रूपक मंडल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी