अमित शाह आज मुंगेर में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

09.50 बजे सफियाबाद में उतरेगा हैलीकाप्टर - 1050 बजे बेगूसराय के लिए होंगे रवाना जागरण्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 08:24 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 08:24 PM (IST)
अमित शाह आज मुंगेर में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित
अमित शाह आज मुंगेर में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

09.50 बजे सफियाबाद में उतरेगा हैलीकाप्टर

- 1050 बजे बेगूसराय के लिए होंगे रवाना

जागरण संवाददाता, मुंगेर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित करने मुंगेर आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हैलीकाप्टर सफियाबाद स्थित हवाई अड्डा मैदान में सुबह 09.50 बजे उतरेगा। इसके बाद वे कृषि बाजार समिति मैदान में बने मंच से एनडीए गठबंधन के जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष लालमोहन गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली बार मुंगेर आ रहे हैं। ऐसे में उनके कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, श्रम संसाधन मंत्री विजय सिन्हा, भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, जल संसाधन मंत्री सह जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह आदि मौजूद रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुंगेर में लगभग 45 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद वे 10.40 बजे हैलीकाप्टर से बेगूसराय के लिए रवाना हो जाएंगे। इधर, एएसपी हरिशंकर कुमार ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कृषि बाजार समिति मैदान में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की जांच हैंड मेटल डिटेक्टर के जरिये की जाएगी। वहीं, सभी लोगों को डोर मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ेगा। सभा स्थल पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी