प्रखंड स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में माइको डांस एकेडमी को मिला प्रथम पुरस्कार

संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर(मुंगेर) दुर्गा पूजा समिति बागेश्वरी के तत्वाधान में दो दिवसीय प्रखंड

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2019 10:17 PM (IST)
प्रखंड स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में माइको डांस एकेडमी को मिला प्रथम पुरस्कार
प्रखंड स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में माइको डांस एकेडमी को मिला प्रथम पुरस्कार

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर(मुंगेर): दुर्गा पूजा समिति बागेश्वरी के तत्वाधान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सुर संग्राम एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार माइको डांस एकेडमी हवेली खड़गपुर के प्रतिभाशाली शिवम, मानव, राजबहादुर, दीपक, अमरजीत की जोड़ी को बेहतर नृत्य कौशल के लिए दिया गया। द्वितीय पुरस्कार निखिल कुमार को जबकि तृतीय पुरस्कार अन्वी कुमारी को दिया गया। प्रतियोगिता में खड़गपुर, बरियारपुर, धरहरा, जमालपुर, मुंगेर सहित अन्य जगहों के नन्हें कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट नृत्य की प्रस्तुति से लोगों का भरपूर आशीर्वाद बटोरा। निर्णायक मंडली के सदस्यों में अनिल कुमार, राजेश ठाकुर, संजय कुमार व नंदकिशोर सिंह ने बच्चों की उत्कृष्ट प्रस्तुति पर अंक प्रदान किए। नृत्य प्रतियोगिता में बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति करने वाले विजेता, उपविजेता को प्रधानाध्यापक अमित मानकर, राकेश चन्द्र सिन्हा, अमित कुमार, पूजा समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव मंडल ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरविद कुमार और प्रेमजीत कर रहे थे। इस मौके पर सचिव सुरेश मंडल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र साह, चंद्रशेखर मंडल, मगनदेव मंडल, नरेंद्र कुमार सिंह, दिवाकर सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी