रामअनुग्रह नारायण ¨सह बने आयुक्त के सचिव, सदर प्रखंड की बीडीओ बनी वीणा मिश्रा
संवाद सूत्र, मुंगेर : लोकसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों के तबादले का दौड़ जारी है। तीन वष
संवाद सूत्र, मुंगेर : लोकसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों के तबादले का दौड़ जारी है। तीन वर्ष से अधिक समय से जिला में पदास्थापित अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव सुबोध चौधरी का भी स्थानांतरण हो गया। अब औरंगाबाद में एडीएम के रूप में कार्यरत राम अनुग्रहण नारायण ¨सह को मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त का सचिव बनाया गया है। वहीं, सदर प्रखंड के बीडीओ पकंज ¨सह को गया जिला के अतरी प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है। जबकि, वीणा मिश्रा सदर प्रखंड की बीडीओ बनाई गई हैं।