आरआरआई कार्य का एडीआरएम ने किया निरीक्षण

जमालपुर (मुंगेर) । जमालपुर में सीआरआरआई कार्य के तहत नन इंटरलॉ¨कग कार्य जोरशोर से

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 11:11 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 11:11 PM (IST)
आरआरआई कार्य का एडीआरएम ने किया निरीक्षण
आरआरआई कार्य का एडीआरएम ने किया निरीक्षण

जमालपुर (मुंगेर) । जमालपुर में सीआरआरआई कार्य के तहत नन इंटरलॉ¨कग कार्य जोरशोर से चल रहा है। शनिवार को मालदा रेल मंडल के सहायक रेल मंडल प्रबंधक संजय कुमार भगत ने जमालपुर पहुंच कर चल रहे सीआरआरआई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने घूम-घूम कर चल रहे कार्य का जायजा लिया। वहीं, अधिकारियों से कार्य की प्रगति के बारे में पूछताछ की।

एडीआरएम ने जमालपुर में चल रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए रेलवे के निर्माण विभाग के कार्यों की प्रशंसा की। एडीआरएम ने कहा कि निर्धारित समय में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। एडीआरएम के साथ पूर्व रेलवे के मुख्य अभियंता र¨वद्र गुप्ता, उप मुख्य अभियंता(निर्माण) जितेंद्र कुमार मौजूद थे। एडीआरएम ने कहा कि जमालपुर में ट्रेनों का परिचालन पुरानी लीवर पद्धति से किया जा रहा था, जिसे नई पद्धति में बदला जा रहा है। अब सिर्फ राजमहल स्टेशन में पुरानी पद्धति बची है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नन इंटरलॉ¨कग कार्य के कारण कुछ दिनों के लिए रेल यात्रियों को परेशानी हो रही है, लेकिन उसके बाद यहां सुरक्षित परिचालन आरंभ हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी