प्रखंड में दस हजार सक्रिय कार्यकर्ता बनाएगा रालोसपा

धरहरा (मुंगेर) । रालोसपा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामशरण विद्यार्थी के नेतृत्व में कार्यक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 12:13 AM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 12:13 AM (IST)
प्रखंड में दस हजार सक्रिय कार्यकर्ता बनाएगा रालोसपा
प्रखंड में दस हजार सक्रिय कार्यकर्ता बनाएगा रालोसपा

धरहरा (मुंगेर) । रालोसपा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामशरण विद्यार्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया। अदलपुर, अमारी, इटवा, मानगढ़, महरणा के किसानों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। मौके पर रामशरण विद्यार्थी ने कहा कि किसानों के हित के लिए हमारी पार्टी हमेशा संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि प्रखंड में करीब दस हजार सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। सरकार किसानों को समय-समय पर बिजली, पानी, खाद-बीज उपलब्ध कराए। मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रवन तांती, विकास कुमार, जिला सचिव बाबूलाल मंडल, सूरज कुमार, नीरज साह आदि मौजूद थे।

-------------------------

chat bot
आपका साथी