छात्र-छात्राओं ने बांधा समां, देश भक्ति गीतों में डुबोया

जासं मुंगेर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से कवि सम्मेलन सह सां

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 09:53 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 09:53 PM (IST)
छात्र-छात्राओं ने बांधा समां, देश भक्ति गीतों में डुबोया
छात्र-छात्राओं ने बांधा समां, देश भक्ति गीतों में डुबोया

जासं, मुंगेर : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से कवि सम्मेलन सह सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन आडिटोरियम हाल में किया गया। शुभारंभ कुलपति प्रो. श्यामा राय, सिडिकेट सदस्य ज्ञानचंद्र पटेल, कुलानुशासक डा. देवराज सुमन, डीएसडब्लू डा. अनूप कुमार, कालेज निरीक्षक डा. भवेशचंद्र पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विश्वविद्यालय सांस्कृतिक व कला परिषद के अध्यक्ष डा. मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने नेतृत्व में छात्रा दीपशिखा, अलिशा परवीन, बिदुवाणी, अंकिता शर्मा, एकरा खान की कुलगीत से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को वर्चुअल माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। बीआरएम कालेज की छात्रा रितिका कुमारी ने दुर्गा स्त्रोतम 'आयगिरी नंदनी' पर नृत्य प्रस्तुत किया। दीपशिखा ने 'साथ रखो जो कदम, दूरियां समिट जाए' गजल प्रस्तुत कर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। बिदुवाणी, अंकिता शर्मा, सानिया वर्धन ने ये देश है 'वीर जवानों का' का समूह नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। एकरा खान ने गजल प्रस्तुत की। कथक नृत्य अर्चना और सोनाली ने पेश किए। तबले पर विजय शर्मा और हरमोनियम पर पंडित ब्रजभूषण मिश्र साथ देते दिखे। मेघना और प्रियंका प्रकाश ने 'रंगी साड़ी गुलाबी चुनरिया मोरे नजरिया सांवरिया' पर ठुमरी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दीपशिखा, बिदुवाणी, अंकिता शर्मा, अर्पणा कुमारी, एकरा खान और अलीशा परवीन ने समूह गान प्रस्तुत किया. बीआरएम कालेज के बाद जमालपुर कालेज, जमालपुर के छात्र अमित कुमार, अमरजीत कुमार, गौतम कुमार, कौशल किशोर शर्मा, अभिषेक कुमार पटेल, भास्कर कुमार, धीरज कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार छात्रा पिकी कुमारी और पायल कुमारी ने नाटक रंगीला का मंचन किया। रूपा भारती ने राष्ट्रीय गीत पर भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया। प्रवीण कुमार और भास्कर कुमार ने ''जलवा तेरा जलवा'' गाने पर नृत्य की प्रस्तुत दी। सभी तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। कवि गोष्ठी प्रसिद्ध कवियों ने कविता पाठ की। एनएसएस स्वयंसेवकों की ओर से कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। श्रेयसी और सिमरन ने ''मेरे भारत की बेटी'' गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिमरन, शालिनी, श्रेयसी, ईशा और लक्ष्मी ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। शिवानी शैल्जा ने वंदे मातरम् पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समां बांध दिया. अंत में आरडी एंड डीजे कालेज की छात्राओं ने बनारसी कजरी प्रस्तुत किया गया। तबले पर विजय शर्मा और हरमोनियम पर अजय कुमार थे। इस मौके पर एफओ डा. रंजन कुमार, डीन डा. अजीत कुमार, समाजसेवी कौशल किशोर पाठक सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी