जेवर सफाई करने के नाम पर ठगी

मुंगेर : खड़गपुर अनुमंडल अंतर्गत बनहरा निवासी अभिमन्यु कुमार ¨सह को अनजान लोगों से सोने की

By Edited By: Publish:Thu, 30 Jun 2016 10:23 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jun 2016 10:23 PM (IST)
जेवर सफाई करने के नाम पर ठगी

मुंगेर : खड़गपुर अनुमंडल अंतर्गत बनहरा निवासी अभिमन्यु कुमार ¨सह को अनजान लोगों से सोने की जेवरातों की सफाई कराना महंगा पड़ा। सोना सफाई करने आए मोटर साईकिल सवार दो युवक उनकी दस भर से अधिक सोना लेकर फरार हो गए। जिसकी कीमत लगभग चार लाख रुपए आंकी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाईकिल सवार दो युवक बनहरा में सोना की सफाई करने आए और अभिमन्यु कुमार को पुराना सोना को बिना किसी नुकसान के नया करने का झांसा देकर जेवर की सफाई कराने के लिए राजी कर लिया। अभिमन्यु ने अपने घर से सोने का चेन, ब्रेसलेट सहित अन्य जेवरात सफाई करने की खातिर दे दिया। इसी बीच युवकों ने अभिमन्यु को गर्म पानी लाने को कहा और वे जैसे हीं पानी लाने अपने घर के अंदर गए कि युवक सभी जेवरात लेकर फरार हो गए। अभिमन्यु ने उसका पीछा किया और रहिपुरा के समीप उसे पकड़ा लेकिन उन दोनों युवक ने अभिमन्यु को धक्का दे फरार हो गए। ठगों द्वारा धक्का देने से अभिमन्यु बुरी तरह जख्मी हो गए। उनके पैर की हड्डी टूट गई है। जिन्हें इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया।

chat bot
आपका साथी