पीड़िता को मारना चाहता था दुष्कर्मी

मुंगेर। धरहरा थाना क्षेत्र के मरपाकला गांव में दुष्कर्म के फरार अभियुक्त राहुल कुमार ने

By Edited By: Publish:Sat, 24 Sep 2016 09:34 PM (IST) Updated:Sat, 24 Sep 2016 09:34 PM (IST)
पीड़िता को मारना चाहता था दुष्कर्मी

मुंगेर। धरहरा थाना क्षेत्र के मरपाकला गांव में दुष्कर्म के फरार अभियुक्त राहुल कुमार ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शुक्रवार की देर रात्रि पीड़ित युवती के अपहरण का प्रयास किया। लेकिन, लड़की के शोर मचाने के बाद परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी युवक को धर दबोचा। ग्रामीणों ने रस्सी से बांध कर युवक को बंधक बनाए रखा और सुबह में पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार दुष्कर्मी राहुल कुमार ने विगत 27 अगस्त को गांव की ही एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दुष्कर्मी पीड़िता को जान मारने की नियत से शनिवार की देर रात उसके घर में घुस गया और पीड़िता का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। लेकिन पीड़िता के चीखने चिल्लाने के बाद घर के दूसरे कमरे में मौजूद माता -पिता पहुंचे और अभियुक्त से उलझ गए। हालांकि ने परिजनों पर हमला कर पीड़िता का हाथ खीचते हुए लेकर भागने की कोशिश की। परंतु स्थानीय शोर सुन जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने अभियुक्त को धर दबोचा। इसके बाद खिड़की में उसके हाथ पांव को बांध पुलिस को सूचना दी।

इधर पीड़िता के अनुसार 27 अगस्त को वह अपने घर में अकेली सो रही थी। तभी अचानक रात में राहुल कुमार ने उसके मुंह में कपड़ा बांधकर दुष्कर्म किया था। इसको लेकर महिला थाना मुंगेर में 18 सितंबर को कांड दर्ज किया गया था। इसमें राहुल कुमार के साथ ही विमल कुमार उर्फ सिकन्दर कुमार व मनोज कुमार को अभियुक्त बनाया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण शनिवार को राहुल कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ घर में घुसकर जान मारने की नियत से गला दबाया और लेकर भागने का प्रयास किया।

chat bot
आपका साथी