विभिन्न संगठनों ने मनाया बाल दिवस

मुंगेर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न संगठनों की ओर से मंगलवार को बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Nov 2017 08:58 PM (IST) Updated:Tue, 14 Nov 2017 08:58 PM (IST)
विभिन्न संगठनों ने मनाया बाल दिवस
विभिन्न संगठनों ने मनाया बाल दिवस

मुंगेर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न संगठनों की ओर से मंगलवार को बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में उच्च माध्यमिक विद्यालय नौवागढ़ी में प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण मुरारी कुमार के नेतृत्व में बाल दिवस मनाया गया। सुबह में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्नमूलन पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई। जबकि दिन में स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय की अध्यक्षता में बाल दिवस मनाया गया। दूसरी ओर सांस्कृतिक एवं क्रीडा संगठन कृष्णापुरी के द्वारा बाल दिवस के अवसर पर आरडी एंड डीजे कालेज के मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जयनारायण यादव ने किया। इसमें सतीश कुमार, मनोज कुमार, नवल यादव आदि उपस्थित थे। खेल समाप्ति के बाद अतिथियों ने विजेता खिलाड़ी अभिषेक कुमार, जानकी कुमारी, दिशा कुमारी, प्रियंका कुमारी तथा पूनम दयाल को सम्मानित किया। वहीं मध्य विद्यालय माधोपुर में बाल दिवस समारोह सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह एवं आठवीं के छात्र छात्राओं के बीच स्वच्छ पर्यावरण विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें आयुष राज प्रथम, अकाश द्वितीय एवं अमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मौके पर सुखदेव प्रसाद, विभा वर्णवाल, सविता सिन्हा आदि उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी