भाजपा कार्यसमिति की प्रथम बैठक में छाया रहा अनुराग हत्याकांड का मुद्दा

मुंगेर । भाजपा जिला कार्यसमिति की पहली बैठक में दुर्गा पूजा विसर्जन में हुई गोलीबारी में मृतक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 09:16 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 09:16 PM (IST)
भाजपा कार्यसमिति की प्रथम बैठक में छाया रहा अनुराग हत्याकांड का मुद्दा
भाजपा कार्यसमिति की प्रथम बैठक में छाया रहा अनुराग हत्याकांड का मुद्दा

मुंगेर । भाजपा जिला कार्यसमिति की पहली बैठक में दुर्गा पूजा विसर्जन में हुई गोलीबारी में मृतक अनुराग का मुद्दा छाया रहा। ज्यादातर वक्ताओं ने इस मुद्दे पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजेश जैन और भाजपा विधायक प्रणव यादव से सवाल किया कि अनुराग के परिजनों को कब तक न्याय मिलेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मृतक के स्वजनों को मुआवजा देने और घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। भाजपा नेता कृष्णा मंडल ने नगर निगम द्वारा होल्डिग टैक्स में की गई वृद्धि पर विधायक से हस्तक्षेप करने की मांग की। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष पिकी कुशवाहा ने प्रदेश द्वारा निर्धारित मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाजपा के सभी प्रखंड अध्यक्षों को इसे सफल बनाने की अपील की । भाजपा की प्रदेश मंत्री बेबी चंकी ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया, जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष कुमार प्रणय ने आसन्न त्रिस्तरीय चुनावों में भाजपा के भूमिका पर विस्तार से चर्चा की । भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ कुमार ने विषम परिस्थितियों में भी मुंगेर विधान सभा व तारापुर विधान सभा मे राजग प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जिलाध्यक्ष राजेश जैन सहित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पद्धति का उद्धरण देते हुए भारत के सुनहरे भविष्य की अवधारणा प्रस्तुत की। प्रो दिलीप रंजन ने प्रखंडों में हो रही अनियमितता की चर्चा की । प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेंद्र यादव ने प्रशासनिक कार्यों में हिदी की हो रही उपेक्षा पर गंभीर चिता व्यक्त की । जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष भाजपा उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह कल्लू, प्रो अंजू भारद्वाज, डॉ रामानंद प्रसाद ,शिशिर कुमार सिंह,मनोज कुमार सरोज, उमाशंकर सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे । जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने जिला संगठन के एक वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की। विधायक प्रणव यादव ने कहा कि वे एक आम कार्यकर्ता की तरह पूरे जिले की सेवा करना चाहते हैं। बैठक में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमेधा आर्या, जिला प्रवक्ता शैलेंद्र चौधरी, मीडिया प्रभारी फणीभूषण आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी