शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को भेजा पत्र

मुंगेर। तैफिर दियारा निवासी अरूण रजक ने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर जनता उच्च विद्याल

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 06:05 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 06:05 PM (IST)
शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को भेजा पत्र

मुंगेर। तैफिर दियारा निवासी अरूण रजक ने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर जनता उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज रंजन पर फर्जी कागजात के आधार पर नौकरी करने का आरोप लगाया है। वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी पर भी प्रधानाध्यापक को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि फर्जी डिग्री का मामला संज्ञान में आने के बाद भी जिला शिक्षा पदाधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी केके शर्मा ने कहा कि शिकायतकर्ता दो वर्ष के लिए प्रोवेशन पर हैं। प्रोवेशन की अवधि अभी समाप्त नही हुई है। ऐसे में जब तक प्रोवेशन अवधि समाप्त नहीं हो जाती है, तब तक शिकायतकर्ता को प्रधानाध्यापक नहीं बनाया जा सकता है। इसी कारण वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी