आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू

मुंगेर: तिलक मैदान स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाह

By Edited By: Publish:Wed, 27 May 2015 07:12 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2015 07:12 PM (IST)
आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू

मुंगेर: तिलक मैदान स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अखिलेश ¨सह ने की। मौके पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ¨सह ने कहा कि विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे स्वदेश लौटे और 1916 से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े। महात्मा गांधी के नेतृत्व में छेड़ी गई देश की आजादी की लड़ाई में नेहरू हर कदम पर राष्ट्रपिता के साथ रहे। आजादी के बाद नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने। देश के विकास के लिए योजना आयोग का गठन किया। देश के विकास में नेहरू के योगदान को देखते हुए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता रूपेश पासवान के आकस्मिक निधन पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राम मोहन ¨सह, अजमल हुसैन, मु. कमाल, निवास ¨सह, मु. जाहिद, मो. नुरुल्लाह, साजन सम्राट, रामशरण ¨सह, सुनील झा, मीरा देवी, आरती, चमन कुमार, अविनाश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुमन कुमार, प्रवीण कुमार, ललन कुमार, दिनेश प्रसाद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी