नियोजित शिक्षकों ने निकाली शिक्षा मंत्री का शव यात्रा

संवाद सूत्र, संग्रामपुर (मुंगेर) : नियोजित शिक्षकों के द्वारा सोमवार को शिक्षा मंत्री पीके शाही क

By Edited By: Publish:Mon, 20 Apr 2015 09:19 PM (IST) Updated:Mon, 20 Apr 2015 09:19 PM (IST)
नियोजित शिक्षकों ने निकाली शिक्षा मंत्री का शव यात्रा

संवाद सूत्र, संग्रामपुर (मुंगेर) :

नियोजित शिक्षकों के द्वारा सोमवार को शिक्षा मंत्री पीके शाही की शवयात्रा निकाली गई। वहीं जुलूस का नेतृत्व शिक्षक संघ के अध्यक्ष सागर कुमार, सचिव अभिषेक भारती एवं उपाध्यक्ष तनुजा कुमारी द्वारा किया गया। गाजे बाजे के साथ निकाली गई शव यात्रा प्रख्ाड परिसर स्थित धरणा स्थल से शुरू हुआ। शवयात्रा में शामिल शिक्षकों ने अर्थी को कंधे से लगाकर पूरे संग्रामपुर का भ्रमण किया। शव यात्रा में शिक्षक समान काम के बदले समान वेतन संबंधित नारे लगा रहे थे। इस दौरान राम नाम सत्य है, वेतन नहीं देने वाली सरकार का दुर्गत है। शव यात्रा पुन: प्रख्ाड परिसर पहुंची। यहां शिक्षकों ने सामूहिक रूप से पुतले को मुखाग्नि देकर प्रख्ाड परिसर के तालाब में बहा दिया। इस शवयात्रा में केदार दास, संजीव कुमार, पुष्पम आनंद, शिवेश्वर कुमार सिंह, संजीव कुमार, प्रभाकर सिंह के अलावा सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल थी। अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि हड़ताल आगे भी जारी रहेगा।

...........

गड्ढे में पड़े व्यक्ति को पुलिस ने पहुंचाया पीएचसी

संवाद सूत्र, संग्रामपुर (मुंगेर) :

एक घायल व्यक्ति को टेटिया बम्बर थानाध्यक्ष कौशल कुमार भारती ने सोमवार की सुबह सात बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर पहुंचाया। थानाध्यक्ष श्री भारती ने बताया कि घायल संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नवगाय गांव का निवासी माघव कुमार सिंह पिता वासुकी प्रसाद सिंह है। वह रात्रि करीब 10 बजे देवघरा से संग्रामपुर की ओर आ रहा था। ठाढा गांव के पास मुख्य सड़क कटा होने तथा डायवर्सन को नहीं देख पाने के कारण गढ्डे में गिर कर घायल हो गया। रात भर वहीं पड़ा रहा। सुबह करीब 6.15 बजे मोबाइल से उन्हें घटना की सूचना मिली। उन्होने स्वयं आकर घायल को संग्रामपुर अस्पताल इलाज के लिए ले गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर के डॉ. गौतम कुमार साह ने बताया कि गिरने केकारण उसे कमर में चोट आई है। कोई खतरा नहीं है। इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी