अनाज वितरण नहीं होने से लाभुकों में आक्रोश

असरगंज (मुंगेर) संवाद सूत्र : प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की लापरवाही का खामयाजा प्रखड क्षेत्र के लाभ

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 09:18 PM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 09:18 PM (IST)
अनाज वितरण नहीं होने से लाभुकों में आक्रोश

असरगंज (मुंगेर) संवाद सूत्र :

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की लापरवाही का खामयाजा प्रखड क्षेत्र के लाभुकों को भुगतना पड़ रहा है। प्रखंड के कई पंचायतों के लाभुकों के बीच दीपावली व छठ जैसे त्योहार में भी अनाज का वितरण नहीं किया गया। यह शिकायत शुक्रवार को रेखा देवी, विमला देवी, सरोजनी देवी, अंजू देवी, कौशल्या देवी, कमला देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने तारापुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व काग्रेस प्रत्याशी संजय कुमार से की। लाभुकों ने शिकायत करते हुए कहा कि प्रखंड के सजुआ, अमैया और असरगंज में तीन पैक्सों द्वारा अनाज का वितरण किया जाता हैं। लेकिन, दीपावली व छठ के मौके पर भी अनाज का वितरण नहीं किया। लाभुकों ने कहा कि पर्व में भी सभी को बाजार से अधिक दाम पर अनाज खरीदना पड़ा। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी क लापरवाही के कारण अनाज का वितरण नहीं कराया गया। जिससे उनके बीच आक्रोश व्याप्त हैं। लाभुकों को आश्वासन देते हुए कहा कि पदाधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा लाभुक क्यों भुगतेंगे। लाभुकों को समय पर अनाज मिलना चाहिए। इस संबंध में तारापुर अनुमंडलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि पैक्स चुनाव में फंसे होने के कारण वितरण नहीं हो सका। एक दो दिनों के अंदर किरासन तेल और अनाज का वितरण कर दिया जाएगा।

------------------------

समीक्षा बैठक में दिये गए निर्देश

असरगंज (मुंगेर) संवाद सूत्र :

प््राखंड कार्यालय प्रागण में शुक्रवार को पंचायत सचिव की सप्ताहिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ चंद्र प्रकाश सिंह ने की। बैठक में इंदिरा आवास, क बीर अंत्येष्टि योजना, पेंशन आदि सभी प्रकार के योजनाओं की समीक्षा की। बीडीओ श्री सिंह ने सभी पंचायत सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि 1 नवम्बर तक पेंशन वितरण का वाउचर कार्यालय में जमा कर दें। पेंशन वितरण का वाउचर जमा नहीं किये जाने के कारण पंचायत सचिव का अक्टूबर माह का वेतन रोक दिया गया हैं। उन्होंने जन्म मृत्यु का प्रतिवेदन एवं मासिक प्रतिवेदन समय पर जमा करने का निर्देश भी उपस्थित कर्मियों को दिया। इस अवसर पर जीपीआरएस राजेश कुमार जयप्रकाश यादव, इंद्रदेव गुप्ता, सुरेश यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी