डायरिया से अक्रांत है फुआरी टोला फरदा के ग्रामीण

By Edited By: Publish:Wed, 20 Aug 2014 07:27 PM (IST) Updated:Wed, 20 Aug 2014 07:27 PM (IST)
डायरिया से अक्रांत है फुआरी टोला फरदा के ग्रामीण

जमालपुर (मुंगेर), संवाद सहयोगी : प्रखंड के इंद्ररूख पश्चिमी पंचायत के फुआरी टोला गांव में डायरिया ने कहर बरपा दिया है। गांव के दर्जनों लोग डायरिया के शिकार हो गए हैं। कई लोग निजी अस्पताल में भर्ती हैं, तो कुछ का इलाज सरकारी अस्पताल में हो रहा है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई पहल नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों ने कहा कि गांव चारों ओर गंगा व बारिश के पानी से घिरा है। जिस वजह से गांव में डायरिया फैल गई है। इस बीमारी में अब तक दर्जनों महिला, पुरुष व बच्चे बीमार हैं। जिसमें मन्नू चौधरी, विकास चौधरी, रुपेश चौधरी, फंटूश चौधरी, रंजू देवी, शिखा कुमारी, दीपक चौधरी, जयमाला देवी, कुजो यादव, सोनी कुमारी, रामखेलावन यादव, जगरनाथ दास, बिंदु देवी, कारेलाल यादव, संजय रजक आदि शामिल हैं। सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश कुमार ने जिला प्रशासन से इस दिशा में अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है। इधर बस्ती में फैले महामारी से पंचायत के मुखिया बेखबर हैं। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ध्रुव कुमार ने इस दिशा में कार्रवाई करने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी