पिस्तौल व गोली के साथ युवक गिरफ्तार

मधुबनी। पतौना थाना के नरसाम उसराही रोड में पब्लिक स्कूल के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिस्तौल लहराते परसौनी गांव के मो. सदरे आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:31 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 12:31 AM (IST)
पिस्तौल व गोली के साथ युवक गिरफ्तार
पिस्तौल व गोली के साथ युवक गिरफ्तार

मधुबनी। पतौना थाना के नरसाम उसराही रोड में पब्लिक स्कूल के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिस्तौल लहराते परसौनी गांव के मो. सदरे आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बेनीपट्टी डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परसौनी गांव के मो. सदरे आलम नरसाम उसराही सड़क के पब्लिक स्कूल के निकट पिस्तौल लहरा रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। पतौना ओपी के थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान व एएसआई उमेश पांडेय न त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक गोली बरामद की गई है। स्थल पर लावारिस अवस्था में एक बाइक भी बरामद की गई है जिसकी पुलिस जांच में पुलिस जुट गई है। मधुबनी एसपी के निर्देश के आलोक में अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए व्यापक कार्य योजना के तहत पुलिस छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी