अहां सबके प्रणाम करैत आग्रह करै छी जे वोट जरूर खसाउ

मतदान का प्रतिशत बढ़ाने तथा लोगों की मतदान में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु चुनाव आयोग तरह तरह के जागरूकता अभियान चला रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 11:31 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2019 11:31 PM (IST)
अहां सबके प्रणाम करैत आग्रह करै छी जे वोट जरूर खसाउ
अहां सबके प्रणाम करैत आग्रह करै छी जे वोट जरूर खसाउ

मधुबनी। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने तथा लोगों की मतदान में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु चुनाव आयोग तरह तरह के जागरूकता अभियान चला रहा है। आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला के दो नामचीन यूथ आईकॉन शम्स अली शेख तथा प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर झंझारपुर पहुंचे। किसान भवन में जागरूकता कार्यक्रम रखा गया था जिसका उद्घाटन मैथिली ठाकुर, शम्स अली शेख, डीडीसी अजय अजय कुमार सिंह, एसडीओ अंशुल अग्रवाल, डीएसपी अमित शरण ,बीडीओ डॉ. अमित कुमार अमन, सीओ श्याम किशोर यादव, बीईओ शंभू शरण सिंह सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। किसान भवन सेविका, सहायिका, शिक्षिका के अलावा आम लोगों ने खचाखच भरा हुआ था। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पारा ओलंपिक चैंपियन बिस्फी निवासी दिव्यांग शम्स अली शेख ने कहा कि देश मे 2.68 करोड़ दिव्यांग है। दिव्यांगों को वोट देने के लिए बूथ पर अलग से सुविधा दी जा रही है। सोच समझकर सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान अवश्य करे। मैथिली ठाकुर ने कहा कि मैथिली में कहा कि- अहां सबके प्रणाम करैत आग्रह करै छी जे वोट जरूर खसाउ। उसके बाद मैथिली ठाकुर ने कई गीत गाकर मतदाताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन शिक्षक प्रफ्फुल कुमार सिंह कर रहे थे। शुरुआत में सभी आगत अतिथि को पाग दोपटा देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के बाद मैथिली ठाकुर एसडीएम अंशुल अग्रवाल तथा अपने परिजन के साथ एक खुली रथ में रोड शो के लिए निकली। रोड शो में जागरूकता वॉलेंटियर आगे आगे पैदल चल रहे थे। सम्पूर्ण रास्ते मे आम अवाम से एक भी वोट न छूटे की अपील मैथिली ठाकुर माइक से कर रही थी। नगर भ्रमण के बाद काफिला फुलपरास के लिए रवाना हुआ।

chat bot
आपका साथी