लोकसभा चुनाव को लेकर लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन

लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था को देखते हुए लाइसेंसी हथियार रखने वालों का सोमवार को सत्यापन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 11:07 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 11:07 PM (IST)
लोकसभा चुनाव को लेकर लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन
लोकसभा चुनाव को लेकर लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन

मधुबनी। लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था को देखते हुए लाइसेंसी हथियार रखने वालों का सोमवार को सत्यापन किया गया। अंचलाधिकारी विष्णुदेव सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन और गया सिंह ने हथियारों की जांच की। हथियारों की जांच कराने के निर्देश करने के साथ ही थाना परिसर मे लाइसेंसी बंदूक का सत्यापन के लिए भीड़ जमा हो गई।

सीओ विष्णुदेव सिंह ने कहा की सोमवार को 14 लाइसेंसधारियों के हथियारों का आज सत्यापन किया गया है। पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में लाइसेंसी बंदूक और पिस्टल का सत्यापन किया। इस दौरान बंदूकधारियों के लाइसेंस व हथियार का सत्यापन कर आवश्यक कागजी प्रक्रिया को पूरी की गई। सीओ श्री सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने लाइसेंसी हथियार रखने वालो को सत्यापन कराने का निर्देश जारी किया। थाना क्षेत्र में जितने भी लाइसेंसी बंदूकधारी है। वे सभी थाने मे पहुंच कर सत्यापन करा रहे है।

अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने बताया कि थाना क्षेत्र में कुल 5 हथियार लाइसेंस धारी हैं। जिसमें से चार लाइसेंस धारी का सत्यापन किया गया है। जिसमें एक पीएनबी बैंक का लाइसेंसी हथियार टूटा हुआ पाया गया। रुद्रपुर थानाध्यक्ष गया सिंह ने कहा कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र में कुल इक्कीस लाइसेंस है। इसमें से दस लाइसेंस धारियों ने अपने हथियारों को सत्यापित करवाया। बाकी बचे 11 लाइसेंस धारियों को भी जल्द ही अपने हथियारो का सत्यपन करवाना होगा।

chat bot
आपका साथी