पुलिस टीम पर हमला मामले में दो और लोग गिरफ्तार

मधुबनी। अंधराठाढ़ी थानाक्षेत्र के गीदरगंज गांव में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 11:36 PM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 06:10 AM (IST)
पुलिस टीम पर हमला मामले में दो और लोग गिरफ्तार
पुलिस टीम पर हमला मामले में दो और लोग गिरफ्तार

मधुबनी। अंधराठाढ़ी थानाक्षेत्र के गीदरगंज गांव में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में मो. अजीज उर्फ लछुआ और मो. कमरु जम्मा के पिता मो. मोजिम हैं। मुख्य आरोपित पूर्व मुखिया व राजद के प्रखंड अध्यक्ष मो. कमरुज्जमा व अन्य आरोपित अब भी फरार है। अब तक इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। घटना के दिन गिरफ्तार आरोपितों में गिदरगंज गांव के ही लाल मोहम्मद उर्फ लाल बाबू, मो इसरारुल, मो मुश्ताक और नसीरा खातून है। उधर, सामने आए चार जमातियों को अब तक प्रशासन ने ना जांच के लिए बुलाया है और ना ही उन्हें क्वारंटाइन में भेजा है।

मालूम हो कि गीदरगंज में मंगलवार को एक सामूहिक धाíमक आयोजन करने से पुलिस ने मना किया था। इसके बाद उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। सीओ विष्णुदेव सिंह के लिखित बयान पर मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में पुलिस ने 45 नामजद और 200 अज्ञात लोगो को आरोपित किया था। घटना की रात चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

chat bot
आपका साथी