गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक विषयों पर निकलेगी झांकी

गणतंत्र दिवस झंझारपुर अनुमंडल में जोश एवं उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में प्रशासनिक महकमा जुट गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 11:33 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 11:33 PM (IST)
गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक विषयों पर निकलेगी झांकी
गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक विषयों पर निकलेगी झांकी

मधुबनी। गणतंत्र दिवस झंझारपुर अनुमंडल में जोश एवं उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में प्रशासनिक महकमा जुट गया है। बैठकें दर बैठकें की जा रही है। शुक्रवार को अनुमंडल सभागार में डीसीएलआर नन्द किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकारी एवं निजी विद्यालय के जवाबदेह शामिल हुए।

बैठक में यह तय हुआ कि सभी प्रखंड कार्यालय, सभी अंचल कार्यालय, बाल विकास परियोजना झंझारपुर एवं लखनौर संयुक्त रूप से, एमएनझा डीएवी पब्लिक स्कूल, सैक्रेड मिशन स्कूल, कस्तुरबा गांधी विद्यालय झंझारपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झंझारपुर, जीविका सहित कई विभाग एवं विद्यालय समसामयिक विषयों अथवा ऐतिहासिक विषयों पर झांकी निकालेंगे। सोमवार तक सभी झांकी निकालनेवाले संस्थान को अपना झांकी का विषय अनुमंडल कार्यालय में प्रस्तुत करना है।

इसी तरह परेड एवं सलामी को लेकर भी निर्णय हुए। निर्णायक मंडल में छह लोगों को शामिल किया गया है जिसमें पत्रकार कन्हैया ठाकुर, शैलेन्द्र नाथ झा, बीईओ झंझारपुर शंभू शरण ¨सह, अधिवक्ता कृष्ण देव महतो, झंझारपुर थानाध्यक्ष ब्रह्मादेव ¨सह, अधिवक्ता संघ के सचिव दीपक कुमार टिबड़ेवाल शामिल हैं। इतना ही नहीं मुख्य समारोह के बाद पत्रकार एवं प्रशासन के बीच फैन्सी फूटबॉल मैच का भी आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में रजिस्टार मोहन मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी