शक्ति उपासना में विशेष गायत्री पुस्तक का विमोचन

जिला मुख्यालय स्थित टाऊन क्लब मैदान में आयोजित मिथिलांचल हरिनाम सत्संग सम्मेलन के दौरान 75 वां वार्षिकोत्सव के अवसर पर अंधराठाढ़ी प्रखंड के देवहार निवासी रामचन्द्र झा द्वारा लिखित पुस्तक शक्ति उपासना में विशेष गायत्री का विमोचन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Apr 2019 12:01 AM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2019 12:01 AM (IST)
शक्ति उपासना में विशेष गायत्री पुस्तक का विमोचन
शक्ति उपासना में विशेष गायत्री पुस्तक का विमोचन

मधुबनी। जिला मुख्यालय स्थित टाऊन क्लब मैदान में आयोजित मिथिलांचल हरिनाम सत्संग सम्मेलन के दौरान 75 वां वार्षिकोत्सव के अवसर पर अंधराठाढ़ी प्रखंड के देवहार निवासी रामचन्द्र झा द्वारा लिखित पुस्तक शक्ति उपासना में विशेष गायत्री का विमोचन किया गया। उक्त पुस्तक का विमोचन पीठाधीश्वर श्री विश्वदेवाचार्य श्री स्वरुपानंद चित्रकुट द्वारा किया गया। इस पुस्तक विमोचन समारोह में अवकाश प्राप्त आइएएस अधिकारी व संस्था अध्यक्ष जीवछ झा, सचिव विनय श्रीवास्तव, पुस्तक आमुख संपादक डॉ. कुलधारी सिंह, सह संपादक डॉ. हेमचन्द्र झा, महादेव मिश्र, इन्द्रकांत झा, प्रकाशक ई. प्रेरणा गायत्री, एपीपी वासुदेव झा, जीवछ ठाकुर समेत कई अन्य शामिल हुए। उक्त पुस्तक के लोकार्पण के दौरान डॉ. वीरेन्द्र झा, यदुनाथ झा, अधिवक्ता आशा झा भी मौजूद थीं। उक्त पुस्तक के विमोचन सह लोकार्पण समारोह में मंच पर उपस्थित सभी विमोचन कर्ताओं ने उक्त पुस्तक की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि पुस्तक Xह्नह्वश्रह्ल;शक्ति उपासना में विशेष गायत्री' मानव के आध्यात्मिक उत्थान, उन्नति व उत्कर्ष के क्षेत्र में प्रेरक व सराहनीय साबित होगी। सभी ने इस पुस्तक को प्रेरणादायक बताया।

उक्त समारोह में मिथिलांचल हरिनाम सत्संग सम्मेलन संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष अनंत श्री विभूषित श्री देवेन्द्र प्रसादाचार्य महराज, उपाध्यक्ष अनंत श्री विभूषित श्री जन्मेजय शरणजी महराज, श्री विष्णुदेवाचार्य बाल व्यासजी महराज, निदेशक परिषद के उपाध्यक्ष श्रीराम परमहंसजी महराज, उपाध्यक्ष कुमारी प्रभा झा, जीवछ झा, विनय कुमार वर्मा, राजेन्द्र झा, जगत नारायण कर्ण, चन्द्रकांत झा, प्रदीप कुमार, बालकृष्ण दास, महेश साह समेत कई अन्य को सम्मानित भी किया गया।

chat bot
आपका साथी