श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को निकाली गई कलश यात्रा

बाबूबरही में मां भद्रकाली मंदिर, हाट कैंपस लोहापीपर में श्रीमछ्वागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 11:04 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 11:04 PM (IST)
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को निकाली गई कलश यात्रा
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को निकाली गई कलश यात्रा

मधुबनी। बाबूबरही में मां भद्रकाली मंदिर, हाट कैंपस लोहापीपर में श्रीमछ्वागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञारंभ को लेकर गुरुवार को 251 महिलाओं एवं कुमारी कन्याओं ने आकर्षक कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मौआही, बरहा, बिक्रमसेर, टिकुलिया, सतघारा, माठ होते कमला बलान एवं सोनी नदी के त्रिवेणी संगम तट पिपराघाट पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश भर कर मुरहद्दी, अमोला, बाबूबरही, दुदाही होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंच कर कलश को प्रतिष्ठापित किया गया। समिति सदस्य मदन मंडल, अमरदेव मंडल, रामप्रवेश मंडल, नरेश मंडल, राजकुमार मंडल, सुखदेव मंडल आदि भी कलश यात्रा में शामिल थे। बताया गया कि प्रत्येक दिन दोपहर ढाई बजे से कथा वाचक रामचन्द्रजी प्रभू द्वारा श्रीमछ्वागवत महापुराण का वाचन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी