रुद्राभिषेक से मिलता भगवान शिव का विशेष अनुग्रह

मधुबनी। शहर से सटे रांटी गांव में पवन कुमार मिश्र के आवासीय परिसर में रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 01:16 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 01:16 AM (IST)
रुद्राभिषेक से मिलता भगवान शिव का विशेष  अनुग्रह
रुद्राभिषेक से मिलता भगवान शिव का विशेष अनुग्रह

मधुबनी। शहर से सटे रांटी गांव में पवन कुमार मिश्र के आवासीय परिसर में रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पंडित शंभूनाथ झा के देखरेख में शारीरिक दूरी के पालन का ध्यान रखते हुए अनुष्ठान से यहां भक्तिमय माहौल बना रहा। मौके पर रुद्राभिषेक की महत्ता पर चर्चा करते हुए पंडित शंभूनाथ झा ने कहा कि यजुर्वेद में रुद्राभिषेक की महिमा का बड़ा उल्लेख मिलता है। भगवान शिव की पूजा के कई विधान है। उसमें रुद्राभिषेक अत्यंत लाभकारी है। शिव को रुद्र की संज्ञा दी गई है। रुद्राभिषेक से शिव का विशेष अनुग्रह प्राप्त होता है। बताया कि जल से रुद्राभिषेक से वर्षा, कुश से रुद्राभिषेक से असाध्य रोगों पर विजय, दही से रुद्राभिषेक से वाहन सुख, गन्ने के रस, शहद व घी से रुद्राभिषेक करने पर धन लाभ की प्राप्ति होती है। तीर्थों के जल से रुद्राभिषेक से मोक्ष, इत्र वाले जल से रोगों से छुटकारा, दूध से रुद्राभिषेक करने वाले को संतान सुख मिलता है। गाय दूध से रुद्राभिषेक से संतान दीर्घायु होती है। बर्फ के जल या गंगाजल से रुद्राभिषेक करने पर ज्वर शांत होता है। सहस्त्रनाम जाप के साथ घी की धारा का रुद्राभिषेक करने पर वंश का विस्तार होता है। दूध की धारा से रुद्राभिषेक से शांति, शक्कर मिश्रित दूध से रुद्राभिषेक पर शत्रु पराजित होते हैं। गाय दूध, घी मिलाकर रुद्राभिषेक से आरोग्यता का वरदान मिलता है। शक्कर मिश्रित जल से रुद्राभिषेक करने पर पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है।

chat bot
आपका साथी