लोक अदालत में मिलता त्वरित न्याय

व्यवहार न्यायालय बेनीपट्टी के परिसर में अनुमंडल विधिक सेवा समिति के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन एसीजेएम प्रीतम कुमार रतन एसीजेएम सुनील कुमार त्रिपाठी एसीजेएम अमित कुमार तिवारी न्यायाधीश पुष्पम किशोर ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Feb 2020 12:32 AM (IST) Updated:Sun, 09 Feb 2020 06:15 AM (IST)
लोक अदालत में मिलता त्वरित न्याय
लोक अदालत में मिलता त्वरित न्याय

मधुबनी । व्यवहार न्यायालय बेनीपट्टी के परिसर में अनुमंडल विधिक सेवा समिति के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन एसीजेएम प्रीतम कुमार रतन, एसीजेएम सुनील कुमार त्रिपाठी, एसीजेएम अमित कुमार तिवारी, न्यायाधीश पुष्पम किशोर ने किया। अनुमंडल विधिक सेवा समिति के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंको, विद्युत, बीएसएनएल, न्यायलय की सुलहनीय वादों,एसबीआई, पीएनबी, उत्तर ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया सहित सैकड़ों मामलो का त्वरित निष्पादन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफल संचालन को लेकर प्रथम पीठ के पीठासीन पदाधिकारी के रूप में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रीतम कुमार रतन व अधिवक्ता शंभूनाथ, दूसरे पीठ में पीठासीन पदाधिकारी के रूप में एसीजेएम सुनील कुमार त्रिपाठी व अधिवक्ता अशोक कुमार मेहता, तीसरे पीठ के लिए पीठासीन पदाधिकारी सब जज सह एसीजेएम अमित कुमार तिवारी व अधिवक्ता रामसुंदर चौधरी, चौथे पीठ के लिए पीठासीन पदाधिकारी न्यायधीश पुष्पम किशोर व अधिवक्ता सतन जीव कुमार झा थे। राष्ट्रीय लोक अदालत में एसीजेएम ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से अपराधिक मामले जो सुलहनीय प्राकृति हैं उसका निष्पादन किया गया है। लोक अदालत का यही है नारा न कोई जीता न कोई हारा। न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से आम जनता को त्वरित न्याय मिलता है। इसमें मौलिक अधिकारों व हकमारी को रोकने के लिए न्याय की व्यवस्था की गई हैं।

chat bot
आपका साथी