पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रदीप का सार्थक प्रयास

पर्यावरण संरक्षण के दिशा में पौधरोपण कार्य को आवश्यक मानते हुए जिले के संतनगर गांव निवासी ¨हद पोस्ट मीडिया के संस्थापक अध्यक्ष सह पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रदीप झा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लोगों को जागरुक कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 10:04 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 10:04 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रदीप का सार्थक प्रयास
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रदीप का सार्थक प्रयास

जासं, मधुबनी : पर्यावरण संरक्षण के दिशा में पौधरोपण कार्य को आवश्यक मानते हुए जिले के संतनगर गांव निवासी ¨हद पोस्ट मीडिया के संस्थापक अध्यक्ष सह पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रदीप झा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लोगों को जागरुक कर रहे हैं। इस दिशा में श्री झा लगातार परिचर्चा, संगोष्ठी के अलावा पौध वितरण के माध्यम से स्वच्छ समाज के निर्माण की अलख जगा रहे हैं। श्री झा के द्वारा एक वर्ष से समय-समय पर लोगों के बीच निश्शुल्क पौध वितरण का सिलसिला जारी रखा जा रहा हैं। पौध वितरण पर आने वाला खर्च प्रदीप खुद उठाते है। वितरण किए जाने वाले पौधों में फूल व फल सहित अन्य पौधे होते हैं। प्रदीप का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण के दिशा में दिसंबर 18 से नवंबर 2019 तक 50 हजार पौधौ का निश्शुल्क वितरण किया जाएगा। पर्यावरण के लिए पौधरोपण को निहायत आवश्यक मानते हुए श्री झा का कहना है कि पौधरोपण से पर्यावरण की स्वच्छता बहाल होगी। लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेवारी से आम लोगों को पीछे नही हटना चाहिए। प्रदूषण रहित दीपावली के लिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमें पूरी तरह जवाबदेह होने की जरूरत है। अन्थया पर्यावरण प्रदूषण के कारण हमें आने वाले वर्षों में विभिन्न प्रकार के परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रदूषण रहित दीपावली का संकल्प लेना होगा। दीपावली त्योहार पर केरोसिन वाली दीया से निकलने वाली धुआं व आतिशबाजी से निकलने वाला हानिकारक तत्व को बढ़ावा पर्यावरण के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है।

------------ पर्व-त्योहारों से पर्यावरण की रक्षा का संदेश मिलता है। दीपावली पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कार्य से परहेज करना चाहिए। ऐसे मौके पर पौधरोपण जरूर करें। पौधरोपण का संकल्प लेता हूं।

- विद्या सागर पर्यावरण दूषित होने से हमें तरह-तरह की बीमारियों से जूझना पड़ेगा। इससे बचाव के लिए पौधरोपण करना चाहिए। स्वच्छ समाज के निर्माण की जिम्मेवारी सभी की होती हैं। दीपावली पर पौधरोपण का संकल्प लेता हूं।

- पवन कुमार

chat bot
आपका साथी