हरना के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर

मधुबनी। अंधराठाढ़ी प्रखंड के हरना पंचायत के वार्ड नं 4 में इन दिनों बारिश के बाद स्थिति नारकीय हो चुकी है। इसके चलते इस वार्ड के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jul 2019 11:16 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jul 2019 11:16 PM (IST)
हरना के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर
हरना के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर

मधुबनी। अंधराठाढ़ी प्रखंड के हरना पंचायत के वार्ड नं 4 में इन दिनों बारिश के बाद स्थिति नारकीय हो चुकी है। इसके चलते इस वार्ड के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। वार्ड की स्थिति यह है कि गली-गली में जलजमाव है। हर टोले हर गली की हालत जर्जर है। लगातार पानी के जलजमाव से गलियों की की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। गलियों में गड्ढे उभर आए हैं।

गलियों से होकर आने-जाने वाले लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दो पहिया वाहन को लेकर आना-जाना तो खतरे से खाली नहीं है। जलजमाव के कारण वाहन चालकों को यह पता नहीं चल पा रहा है कि कहां गड्ढे है और कहां समतल। गलियों में बहने और अधिक दिन तक जमा रहने से वार्ड के लोगों में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। वार्ड के लोगों न बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस इस वार्ड के विकास से कोई मतलब नहीं। यहां की आबादी पेयजल, नाला, पीसीसी सड़क, साफ-सफाई सहित अन्य मुलभूत सुविधाओं से वंचित है।

आजादी के साठ दशक के बाद भी वार्ड न. 4 के वार्डवासी नारकीय स्थिति में जीने को विवश हैं। टखने भर सड़े व गंदे पानी से फैल रही बदबू के बीच लोग जीने को विवश हैं। आए दिन छोटे-छोटे मासूम बच्चे गंदे पानी में फिसलकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। फैल रही है बदबू के कारण जीना मुश्किल है। स्थानीय निवासी इंद्र कुमार कहते हैं बरसात के मौसम में ज्यादा परेशानी होती है। प्रशासन का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया लेकिन कार्रवाई के नाम पर आज तक सिर्फ कोरा आश्वासन देते रहे।

chat bot
आपका साथी