करहारा से भास्कर व बसीपट्टी से रामचंद्र मंडल निर्वाचित

मधुबनी। जिले के पांच प्रखंडों में पैक्स चुनाव की मतगणना में देर शाम परिणाम आने लगे। मधेपुर से चार प्रखंडों के परिणाम सामने आए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 11:14 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 11:14 PM (IST)
करहारा से भास्कर व बसीपट्टी  से रामचंद्र मंडल निर्वाचित
करहारा से भास्कर व बसीपट्टी से रामचंद्र मंडल निर्वाचित

मधुबनी। जिले के पांच प्रखंडों में पैक्स चुनाव की मतगणना में देर शाम परिणाम आने लगे। मधेपुर से चार प्रखंडों के परिणाम सामने आए। यहां करहारा पैक्स से भास्कर कुमार विजयी रहे। उन्होंने पवन कुमार झा को 173 वोटों से हराया। महपतिया पैक्स से विनोद कुमार यादव निर्वाचित हुए। उन्होंने घुरण यादव को 262 वोटों से पराजित किया। जबकि बसीपट्टी से राम चंद्र मंडल विजयी रहे। श्याम लाल चौपाल को उन्होंने 204 वोटों से शिकस्त दी। इसके अलावा डारह से सियाराम यादव ने तिरपित नारायण यादव को 442 मतों के बड़े अंतर से हराया। झंझारपुर में सिमरी पैक्स से नवनीत कुमार विजयी रहे। वहीं महिनाथपुर से अनिल कुमार झा लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने।

chat bot
आपका साथी