बेवजह सीएए का मुद्दा उठा रहा विपक्ष : सांसद

मधुबनी। मधवापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित भगवती मंदिर परिसर में गुरुवार को सीएए के समर्थन में भाजपा ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jan 2020 10:54 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 06:16 AM (IST)
बेवजह सीएए का मुद्दा उठा रहा विपक्ष : सांसद
बेवजह सीएए का मुद्दा उठा रहा विपक्ष : सांसद

मधुबनी। मधवापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित भगवती मंदिर परिसर में गुरुवार को सीएए के समर्थन में भाजपा ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व भाजपा सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव कर रहे थे। यात्रा के दौरान जुलूस के आगे भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम बाइक पर सीएए के समर्थन नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस भगवती मंदिर मधवापुर से चलकर रामपुर, विरीत, बिहारी, बासुकी, बलवा, बसवरिया, उतरा, बैंगरा, विशनपुर एवं त्रिमुहान गांव होते हुए पूरे साहरघाट बाजार का भ्रमण कर राम जानकी चौक पहुंचकर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। सांसद ने कहा कि सीएए के लागू होने से पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान, व बांग्लादेश के प्रताड़ित लोगों को भारत में नागरिकता मिलनी आसान होगी। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास सर्वधर्म का रहा है। नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर विपक्षी दलों के द्वारा आमजनों को गलत तथ्य पेश कर भ्रमित किया जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, भोगेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री देवेन्द्र यादव, महामंत्री अजय भगत, सीताराम साह, मंडल अध्यक्ष संजय प्रतिहस्त, शिवकुमार साह, बलराम कुमार झा, काशीनाथ मिश्र, देवानंद मिश्र सुमन, अशोक कुमार, मिथलेश यादव, मुन्ना साह, राजेश साह, नंदकिशोर प्रसाद, प्रदीप महतो, रामप्रवेश ठाकुर, रामविनोद ठाकुर, अनिल सिंह, सुरेश यादव समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी