ऑनलाइन विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

मधुबनी। जयनगर प्रखंड के दूल्लीपट्टी पंचायत में समाजसेवी विरेन्द्र यादव एवं रूपम कुमारी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच स्व. अमला देवी आनलाइन विज्ञान प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 10:23 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 10:23 PM (IST)
ऑनलाइन विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
ऑनलाइन विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

मधुबनी। जयनगर प्रखंड के दूल्लीपट्टी पंचायत में समाजसेवी विरेन्द्र यादव एवं रूपम कुमारी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच स्व. अमला देवी आनलाइन विज्ञान प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विज्ञान प्रतियोगिता तीन वर्गों में विभाजित कर किया जा रहा है। पंचायत के पूर्व मुखिया अमला देवी के स्मृति में विज्ञान प्रतियोगिता को तीन वर्गों नर्सरी और युकेजी, वर्ग एक से पांच और वर्ग छह से आठ तक विभाजित कर आयोजित किया जा रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना संकट के बीच बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने को लेकर आयोजित आनलाइन विज्ञान प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता में शामिल होने को लेकर आनलाइन निबंधन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी