व्यवसायी के यहां भीषण डाका कांड में एक गिरफ्तार

मधुबनी। लौकहा बाजार में मुख्य सड़क के किनारे स्थित किराना व्यवसायी ओमप्रकाश अग्रवाल के घर दीपावली की रात भीषण डाका कांड में पुलिस ने सूर्य नारायण यादव नामक अपराधी को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 11:29 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 11:29 PM (IST)
व्यवसायी के यहां भीषण डाका कांड में एक गिरफ्तार
व्यवसायी के यहां भीषण डाका कांड में एक गिरफ्तार

मधुबनी। लौकहा बाजार में मुख्य सड़क के किनारे स्थित किराना व्यवसायी ओमप्रकाश अग्रवाल के घर दीपावली की रात भीषण डाका कांड में पुलिस ने सूर्य नारायण यादव नामक अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी ललमनियां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव से की गई है। वह अपने बहनोई राम सेवक यादव के यहां ठहरा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया। वह नेपाल के बिरौल जिला के ठारी थाना क्षेत्र के तिरहा का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में उसने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने लूटे गए रुपयों में से दो हजार करेंसी व सिक्के भी बरामद किए हैं।

मालूम हो कि दीपावली की रात करीब 12.30 बजे आठ की संख्या में अपराधियों ने हथियार के बलपर 50 हजार रुपये के खुदरा समेत दो लाख रुपये नकदी और तीन लाख के आभूषणों की लूट की थी। वहीं व्यवसायी अनिल अग्रवाल व ओम प्रकाश अग्रवाल को पीटकर घायल कर दिया था। पुलिस को इस वारदात में पहले से सीमा पार नेपाली क्षेत्र के अपराधियों के शामिल होने की आशंका थी। इसके आधार पर जांच जारी थी।

फुलपरास एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि डकैती के बाद से गुप्तचर की मदद से इसकी जांच की जा रही थी। इसमें लौकहा थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, खुटौना थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल व ललमनियां थानाध्यक्ष नंद किशोर सहनी लगे हुए थे। आज सुबह गुप्त सूचना पर सूर्य नारायण को धनुषी गांव से उसके बहनोई के यहां से गिरफ्तार किया गया। उसके घर के एक बक्से में करेंसी व सिक्के बरामद किए गए। गिरफ्तार अपराधी ने इस घटना का सरगना बदरी मंडल को बताया। वह नेपाल के सपतरी जिला के बेलही गांव का रहने वाला है। उसने अपने साथ पांच-छह लोगों को इस घटना में शामिल किया था। एसडीपीओ ने बताया कि इस कांड में स्थानीय लाइनर की भी भूमिका को खंगाला जा रहा है। वहीं वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी।

राजस्थान के बीकानेर में हत्या व लूट की घटना में है फरार

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी राजस्थान के बीकानेर में 2011 में एक लूट व उस दौरान हुई हत्या के मामले में फरार है। इसके अलावा ललमनियां थाना क्षेत्र में आ‌र्म्स एक्ट में जमानत पर छूटा था।

chat bot
आपका साथी