नेपाल-भारत के अधिकारियों ने अंर्तराष्ट्रीय सीमा का लिया जायजा

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्वच्छता अभियान चलाने को लेकर नेपाल-भारत के सीमा सुरक्षा बल, पुलिस पदाधिकारी एवं दोनों देश के जनप्रतिनिधियों ने मधवापुर स्थित सीमा का भ्रमण कर अवलोकन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jan 2018 11:36 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jan 2018 01:37 AM (IST)
नेपाल-भारत के अधिकारियों ने अंर्तराष्ट्रीय सीमा का लिया जायजा
नेपाल-भारत के अधिकारियों ने अंर्तराष्ट्रीय सीमा का लिया जायजा

मधुबनी। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्वच्छता अभियान चलाने को लेकर नेपाल-भारत के सीमा सुरक्षा बल, पुलिस पदाधिकारी एवं दोनों देश के जनप्रतिनिधियों ने मधवापुर स्थित सीमा का भ्रमण कर अवलोकन किया। सीमावर्ती दोनों देश के नागरिकों से सीमा का अतिक्रमण हटाने एवं साफ-सफाई करने की अपील की।

सीमा अवलोकन में मधवापुर थानाध्यक्ष राजीव रौशन एवं एसएसबी इंस्पेक्टर अजय कुमार के संयुक्त नेतृत्व में नेपाल एपीएफ इंस्पेक्टर उमेश कुमार आले, मटिहानी थानाध्यक्ष गोपाल यादव, मटिहानी नगर पालिका मेयर हरी प्रसाद मंडल सहित दोनों देश के पुलिस बल और जन प्रतिनिधि शामिल थे।

इस दौरान अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों की टीम ने सीमा पीलर संख्या 57 मधवापुर से लेकर 53 पीलर परिक्रमा गाछी सहित पूरे सीमा के दोनों तरफ वाशिंदों के द्वारा सीमा पर सामग्री रखकर किए गए अतिक्रमण एवं कूड़े कचरे को साफ सफाई करने एवं आपसी भाईचारा के साथ-साथ सीमा पर शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही सीमा पर किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही दोनों देश के पुलिस अधिकारियों को सूचित करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान दोनों देश के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आगामी सोमवार को सीमास की साफ सफाई के लिए सामुहिक श्रमदान से स्वच्छता अभियान चलाने एवं सामुहिक रूप से सीमा के किनारे चार जगहों पर शौचालय निर्माण करवाने का निर्णय लिया।

सीमा भ्रमण में एसएसबी के इंस्पेक्टर अजय कुमार मधवापुर थानाध्यक्ष राजीव रौशन, नेपाल एपीएफ के इंस्पेक्टर उमेश कुमार आले, मटिहानी थानाध्यक्ष गोपाल यादव, मटिहानी मेयर हरी प्रसाद मंडल, मटिहानी उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष मोहन गुप्ता, विजय साह, अजय चौधरी, रंजीत साह, रामलखन पंजियार, मधवापुर के मुखिया पति निलांबर मिश्र, पंसस पति चेतन रश्मि सहित कई जनप्रतिनिधि व दोनों देश के सुरक्षा कर्मी व पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी