प्रखंडों में भी हर्षोल्लास के साथ तिरंगा झंडा फहराया

मधुबनी। खजौली प्रखंड परिसर में प्रमुख कुमारी उषा थाना परिसर में थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल पुलिस निरीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस निरीक्षक देवेंद्र प्रसाद यादव पीएचसी परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतेंद्र नारायण जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न राउत भाजपा पूर्वी कार्यालय पर अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह भाजपा पश्चिमी कार्यालय पर अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित विभिन्न पार्टी कार्यालयों में पार्टी के अध्यक्ष एवं सरकारी कार्यालयों में उसके प्रधान ने झंडोत्तोलन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 11:43 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 11:43 PM (IST)
प्रखंडों में भी हर्षोल्लास के साथ तिरंगा झंडा फहराया
प्रखंडों में भी हर्षोल्लास के साथ तिरंगा झंडा फहराया

मधुबनी। खजौली प्रखंड परिसर में प्रमुख कुमारी उषा, थाना परिसर में थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल, पुलिस निरीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस निरीक्षक देवेंद्र प्रसाद यादव, पीएचसी परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतेंद्र नारायण, जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न राउत, भाजपा पूर्वी कार्यालय पर अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, भाजपा पश्चिमी कार्यालय पर अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित विभिन्न पार्टी कार्यालयों में पार्टी के अध्यक्ष एवं सरकारी कार्यालयों में उसके प्रधान ने झंडोत्तोलन किया।

बासोपट्टी : प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख उर्मिला देवी, एसडीपीओ परिसर में सीडीपीओ रश्मि कुमारी, पीएचसी परिसर में डॉ. शीला आजाद, थाना परिवार में थानाध्यक्ष इंदल यादव, बीजेपी कार्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार ठाकुर, लोजपा पार्टी कार्यालय परिसर में दीपक कुमार चौधरी, कांग्रेस पार्टी कार्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष अखिलेवर झा उर्फ अमन झा वहीं कोरहिया करहरबा आरएस भारती पब्लिक स्कूल में बैद्यनाथ यादव समेत सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा झंडा फहराया।

फुलपरास: अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस खुशी व हर्षोल्लास के संग मनाया गया। अनुमंडल कार्यालय पर एसडीओ गणेश कुमार, एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने आवास पर, प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख रूपेश कुमार चांद, निबंधन कार्यालय पर अवर निबंधक शाकंभरी चंदन, अनुमंडलीय अस्पताल पर उपाधीक्षक डॉ. रामनरेश चौधरी, श्री कृष्ण यादव उच्च विद्यालय पर प्रधानाध्यापक मुश्ताक अली, अधिवक्ता संघ कार्यालय पर संघ के अध्यक्ष रामनाथ रमन, थाना पर पुनि महफूज आलम, पुलिस निरीक्षक कार्यालय पर पुलिस निरीक्षक ब्रह्मदेव सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इसी तरह प्रखंड जदयू कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर यादव,राजद कार्यालय पर डॉ. धनवीर यादव, भाजपा कार्यालय पर कृष्ण कुमार सिंह, दुर्गामाता मंदिर रामनगर परिसर में विजय कुमार यादव, धर्मडीहा पंचायत भवन पर मुखिया संतोष सिंह ने झंडोत्तोलन किया।वही दूसरी ओर घोघरडीहा बाजार समिति पर एसडीओ गणेश कुमार,प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख भारतेंदु कुमार,नगर पंचायत पर मुख्य पार्षद श्रवण कुमार ठाकुर,थाना पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इसी तरह नेहरू स्मारक पर ई अमर ठाकुर,ललित बाबू स्मारक पर राजीव रंजन,व्यापार मंडल पर अध्यक्ष रघुनाथ झा राजा,शिक्षक संघ भवन पर योगेंद्र प्रसाद यादव, स्वतंत्रता सेनानी स्व रसिकलाल यादव द्वार पर देवलाल यादव, स्वतंत्रता सैनानी मेथुरा मंडल स्मारक पर ई बौआलाल मंडल,सीएमबी कॉलेज पर प्रभारी प्रिसपल कीर्तन प्रसाद, शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय पर प्राचार्य शोभालाल पासवान,एबी झा प्रोजेक्ट ग‌र्ल्स हाई स्कूल पर प्रधानाध्यापक ललित प्रसाद सिंह,आईटीआई पर प्राचार्य कुमार वैभव, स्वतंत्रता सेनानी जगनारायण झा आवास पर उनके पुत्र सीएन झा, अम्बिका पब्लिक स्कूल पर चुल्हाई कामत ने झंडोत्तोलन किया। इसी तरह प्रखंड जदयू कार्यालय पर महेंद्र कुमार मंडल, भाजपा कार्यालय पर पंकज सिंह, राजद कार्यालय पर रामनरेश यादव, नगर जदयू कार्यालय पर धर्मेद्र कुमार मंडल, ब्रह्मपुर दक्षिणी एवं उत्तरी पंचायत भवन पर क्रमश: दीपक सिंहवैत एवं विजय सिंह, छजना पंचायत भवन पर मुखिया कमलेश राय, सांगी में मुखिया इशा अंसारी, इनरबा में मुखिया रीतू कुमारी, केवटना में मुखिया मंजू देवी, नौवाबाखर पंचायत भवन पर मुखिया संजय निराला ने झंडोत्तोलन किया। हरलाखी : उतरा स्थित भगवानी व पकड़शाम स्थित जदयू प्रधान कार्यालय में विधायक सुधांशु शेखर, प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख राजेश कुमार पांडेय ने झंडोत्तोलन किया। हरलाखी थाना में एसएचओ अशोक कुमार, खिरहर थाना में एसएचओ गोपालकृष्ण व हरलाखी भाजपा मंडल कार्यालय में अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, हरलाखी पंचायत भवन में दयानंद झा, नहरनियां में रेणु देवी, सीपीपी कॉलेज में प्राचार्य शत्रुघ्न ठाकुर, हिसार के आईएस पब्लिक स्कूल, सीएमपी स्कूल, उमगांव के डीपीएस में मोहन कुमार व ध्रुवतारा स्कूल एवं गंगौर, पिपरौन व हरिणे एसएसबी कैंप में भी हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया।

chat bot
आपका साथी