आग लगने से चार मवेशी झुलसे, हजारो की संपत्ति की क्षति

हरलाखी थाना क्षेत्र के गंगौर स्थित गाछी टोल में आग लगने से दो घर जलकर खाक हो गया। जबकि इस अगलगी में दो गाय व दो बकरी बुरी तरह झुलस गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 12:11 AM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 12:11 AM (IST)
आग लगने से चार मवेशी झुलसे, हजारो की संपत्ति की क्षति
आग लगने से चार मवेशी झुलसे, हजारो की संपत्ति की क्षति

मधुबनी । हरलाखी थाना क्षेत्र के गंगौर स्थित गाछी टोल में आग लगने से दो घर जलकर खाक हो गया। जबकि इस अगलगी में दो गाय व दो बकरी बुरी तरह झुलस गए। जानकारी के अनुसार दीवाली की रात करीब दो बजे गाछी टोल निवासी मो. मुर्तुजा के घर में अचानक घर में आग लग गई। जिससे दो कमरे का एसबेस्टर का घर जलकर राख हो गया। गृहस्वामी की पत्नी निकहत प्रवीण ने बताया कि अचानक आग लगने से दो घर, घर में रखे भूसा, जलावन, फर्नीचर, कपड़ा, बर्तन व अनाज जलकर खाक हो गया। किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। खबर की जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया शिवचंद्र मिश्र ने बताया कि अगलगी की घटना के बारे में अंचलाधिकारी को सुचना दे दी गई है। पीड़ित परिवार को मुआवजा के लिए पहल की जाएगी।

chat bot
आपका साथी